Report Times
Otherउत्तर प्रदेशकरियरखेलचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

चिड़ावा का किया नाम रोशन:अनिल बागोरिया बने राष्ट्रीय खो-खो के रेफरी, राष्ट्रीय निर्णायक परीक्षा की पास, कहा- इसके लिए की कड़ी मेहनत

 चिड़ावा।संजय दाधीच

क्षेत्र के बड़ी खुशखबरी है। अब खो-खो में भी हमारे क्षेत्र से राष्ट्रीय रेफरी होंगे। भारतीय खो-खो महासंघ नई दिल्ली ने राष्ट्रीय निर्णायक परीक्षा 1 दिसंबर 2021 को दयानंद महाविद्यालय अजमेर में आयोजित की थी। इस परीक्षा में बगड़ के अनिल बागोरिया का चयन हुआ है।

इस सफलता के बाद अब अनिल बागोरिया राष्ट्रीय स्तर पर खो-खो के रेफरी नियुक्त किए गए हैं। उनकी इस उपलब्धि पर स्वरूप पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय बगड़ के प्राचार्य मन्नालाल बागोरिया ने माला पहनाकर उनका विद्यालय में अभिनंदन किया।

विद्यालय के समस्त स्टाफ ने उनको बधाई दी। बागोरिया ने कहा कि उन्होंने इसके लिए कड़ी मेहनत की और उसी मेहनत का परिणाम उन्हें मिला है। उन्होंने कहा कि वे एक निष्पक्ष रेफरी के रूप में पहचान कायम करेंगे और खो-खो खेल को आगे पहुंचाने में मदद करेंगे।

Related posts

सचिन की लड़ाई पड़ेगी भारी, क्या पायलट की उड़ान लगा देगी कांग्रेस पर ब्रेक?

Report Times

जयपुर में 4 नकली शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड बताकर सरकारी ठेकों पर होती थी बिक्री

Report Times

Apple in India: iPhone बनाने वाली कंपनी एप्पल, भारत में बनाने वाली है 78 हजार घर, जानें क्या है कंपनी का प्लान

Report Times

Leave a Comment