Report Times
Otherउत्तर प्रदेशचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

बेटी को सम्मान:मोहनका की ढाणी में परिवार ने लड़की के जन्म पर किया भव्य स्वागत, दादा-दादी की पहल पर किया गया कुआं पूजन और दशोठन

चिड़ावा।संजय दाधीच

चिड़ावा शहर की मोहनका की ढाणी में वार्ड तीन निवासी शीशराम-राजेश देवी के पौत्री के जन्म पर खुशी का इजहार अनूठे तरीके से किया गया।

दरअसल शीशराम के पुत्र अमित सैनी के पुत्री का जन्म हुआ है। इस खुशी में परिवार ने मिलकर इस खुशी को दोगुना करने का फैसला लिया और अमित की पत्नी सुनीता ने बेटी के जन्म पर भी बेटे की तरह ही कुआं पूजन और दशोठन का आयोजन किया।

इस आयोजन में परिवार के सदस्य, रिश्तेदार, पार्षद लोकेश कटारिया और शहर के विशिष्टजनों सहित काफी संख्या में लोग शामिल हुए और इस अनुकरणीय कार्य की प्रशंसा की।

Related posts

‘सिर्फ 1 मिनट ही लेट हूं..प्लीज अंदर जाने दो’ गेट पर ही रोने लगी परीक्षार्थी, कलेक्टर-एसपी ने भी बोला ‘नहीं ‘

Report Times

राम मंदिर ट्रस्ट अयोध्या सरकार के साथ विकास पर चर्चा कर रहा है।

Report Times

दिल्ली में मंगलवार को एक बार फिर इतने पैसे प्रति लीटर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जाने नई कीमत

Report Times

Leave a Comment