Report Times
Otherउत्तर प्रदेशझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थानहादसा

कंटेनर ने सड़क किनारे खड़ी महिला को मारी टक्कर: टर्न लेते वक्त हुआ हादसा, पति बाल-बाल बचा, महिला जयपुर रेफर

reporttimes

बुहाना कस्बे के सूरजगढ़ मोड़ पर एक कंटेनर ने टर्न लेते वक्त सड़क किनारे खड़ी वृद्ध महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने महिला को बुहाना के सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया। महिला के दोनों हाथ पूरी तरह जख्मी हो गए। नाजुक हालत को देखकर डॉक्टर ने जयपूर के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार बड़बर निवासी महेश जांगीड़ अपनी पत्नी अंगरी देवी को वैक्सीन लगवा कर वापस गांव लौट रहे थे। सूरजगढ़ मोड़ पर साधन का इंतजार कर रहे थे कि कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में महेश बाल-बाल बच गया। आसपास के दुकानदारों ने महिला को कंटेनर के टायर के नीचे से निकाला। सूचना पर मौके पर पुलिस ने पहुंचकर कंटेनर को अपने कब्जे में लिया, लेकिन ड्राइवर फरार हो गया।

Related posts

DSP ने किया पेशाब, MLA ने चटवाए जूते; अब मिल रही जान से मारने की धमकी, दलित पीड़ित ने लगाई गुहार

Report Times

5 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, केरल पुलिस बोली- ‘सॉरी बेटी’

Report Times

श्रीलंका: पीएम विक्रमसिंघे ने ली कार्यवाहक राष्ट्रपति पद की शपथ

Report Times

Leave a Comment