Report Times
Otherक्राइमचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थान

चिड़ावा के वार्ड 39 में टूटे सूने मकान के ताले: परिवार रहता है बेंगलुरू, चांदी का सामान और नगदी चोरी

चिड़ावा।संजय दाधीच

चिड़ावा शहर में भगेरिया फार्म हाउस के पास वार्ड 39 में चोरी की घटना हो गई। चोरों ने सूने मकान के ताले तोड़कर चांदी के सामान और नगदी चुरा ली।

मकान मालिका सुनीता देवी ने रिपोर्ट दी है कि वे 14 अप्रैल को अपने परिवार के पास बेंगलुरु गई थी। इसी दौरान मोहल्लेवासियों ने 20 अप्रैल को फोन कर सूचना दी कि छत का गेट खुला है।

सूचना के बाद उन्होंने आकर सामान सम्भाला तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने रिपोर्ट में लिखा है कि उनके घर से चोरों ने एक किलो चांदी के बर्तन, दो चांदी के नारियल, दो चांदी के सिक्के और 30 हजार रुपए चुरा लिए। पुलिस ने सूचना पर मौका मुआयना किया और रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Related posts

गर्व से कहो मैं स्वदेशी खरीदता हूं… PM मोदी ने GST बचत उत्सव की घोषणा कर गिनाए फायदे

Report Times

राजस्थान: ATM में पैसा डालने वाले कर्मचारियों ने ही की थी 15 लाख की चोरी, 2 दिन बाद हुआ खुलासा

Report Times

मित्रता में समर्पण का भाव जरूरी : तिवाड़ी

Report Times

Leave a Comment