Report Times
Otherउत्तर प्रदेशचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थानव्यापारिक खबर

कृषि भूमि पर बसी कॉलोनियों को मिलेंगे पट्टे, एक हजार से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ

चिड़ावा।संजय दाधीच

चिड़ावा शहर में कृषि भूमि पर बसी कॉलोनियों को पट्टे जारी करने में दिक्कत आ रही थी। इसको लेकर नगरपालिका ने अच्छा कदम उठाया है और इसी कदम से करीब एक हजार से अधिक लोगों को पट्टे मिल सकेंगे।

ले आउट प्लान किया चस्पा

नगरपालिका ईओ जुबेर खान ने बताया कि कृषि भूमि में बसी कॉलोनी के लिए ले आउट प्लान चस्पा किए गए हैं और नगर मित्र से ले आउट प्लान तैयार करवाकर नगरपालिका में ये ले आउट प्लान चस्पा किए गए हैं।

सात दिन बाद होगी अनुमोदन की प्रक्रिया

इन ले आउट प्लान के जरिए आपत्ति ली जाएगी। सात दिन के बाद कोई आपत्ति नहीं आती है तो अनुमोदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद कृषि भूमि पर बसी कॉलोनी वासियों को भी इस अभियान के दौरान पट्टे वितरित किए जाएंगे।

Related posts

3 आईपीओ और 8 लिस्टिंग, अगले हफ्ते शेयर बाजार धमाका करेंगी ये कंपनियां

Report Times

नेपाल : मानचित्रीकरण दावे का विधेयक संसद की कार्यसूची से हटा

Report Times

पाकिस्तान क्यों नंबर वन है? रोहित शर्मा ने Ind vs Pak टक्कर से पहले बताया

Report Times

Leave a Comment