Report Times
BusinesslatestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशसोशल-वायरल

3 आईपीओ और 8 लिस्टिंग, अगले हफ्ते शेयर बाजार धमाका करेंगी ये कंपनियां

रिपोर्ट टाइम्स।

नए साल में हफ्ते दर हफ्ते नए आईपीओ आते जा रहे हैं. पिछले हफ्ते शेयर बाजार में 7 आईपीओ आए थे. वहीं अगले हफ्ते 3 आईपीओ शेयर बाजार में आने को तैयार हैं. जिनमें 1 आईपीओ मेनबोर्ड का होगा. बल्कि दो 2 आईपीओ एसएमई सेग्मेंट के होंगे. इसके अलावा अगले हफ्ते 8 कंपनियां शेयर बाजार में डेब्यू करने भी जा रही हैं. इसका मतलब है कि दलाल स्ट्रीट पर अगले हफ्ते भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा. वैसे इस साल 28 कंपनियों को 46 हजार करोड़ रुपए जुटाने के लिए सेबी से आईपीओ लाने की मंजूरी मिल गई है. वहीं करीब 80 कंपनियां मंजूरी का इंतजार कर रही हैं, जो 1.32 लाख करोड़ रुपए जुटाने का टारगेट रखे हुए हैं. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर अगले हफ्ते कौन कौन सी कंपनियां अपना आईपीओ लेकर आ रही हैं.

लक्ष्मी डेंटल आईपीओ

मुंबई बेस्ड डेंटल प्रोडक्ट्स फर्म लक्ष्मी डेंटल का आईपीओ सोमवार, 10 जनवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन होगी. कंपनी का फ्रेश और ओएफएस के जरिए 698 करोड़ रुपए जुटाएगी. कंपनी का स्टॉक 20 जनवरी को एनएसई और बीएसई दोनों प्लेटफार्मों पर लिस्ट होगा. लक्ष्मी डेंटल के आईपीओ में फ्रेश शेयरों का साइज 138 करोड़ रुपए का है.

जबकि ओएफएस के जरिए कंपनी 1.3 करोड़ शेयरों का लॉट बेच रही है, जिसकी वैल्यू 560.06 करोड़ रुपए है. ओएफएस के हिस्से के रूप में, प्रमोटर समीर कमलेश मर्चेंट और राजेश व्रजलाल खाखर, निवेशक ऑर्बीमेड एशिया II मॉरीशस के साथ अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे. कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड 407 रुपए से 428 रुपए प्रति शेयर तय किया है.

जुटाई गई धनराशि का उपयोग कर्ज चुकाने नई मशीनरी खरीदने, सहायक कंपनी बिज़डेंट डिवाइसेज प्राइवेट लिमिटेड में निवेश और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों को पूरा करने के लिए किया जाएगा. मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स, नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स इश्यू के लिए बुक-रनिंग लीड मैनेजर के रूप में काम कर रहे हैं, जबकि लिंक इनटाइम इंडिया रजिस्ट्रार के रूप में काम कर रहा है.

वहीं दूसरी ओर एसएमई सेगमेंट में कुल 2 आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाले हैं. काबरा ज्वेल्स का आईपीओ, जिसकी कीमत 128 रुपए है, 15 जनवरी से शुरू होगा. इस बीच, ईएमए पार्टनर्स का पब्लिक इश्यू 17 जनवरी से बोली के लिए उपलब्ध होगा.

Related posts

भजनलाल सरकार ने की सौगातों की बौछार, यहां जानें बजट की 15 बड़ी घोषणाएं

Report Times

बिहार और झारखंड नक्सल फ्री! अमित शाह बोले- ऐतिहासिक पड़ाव पार हुआ

Report Times

अमेरिका, जापान से लेकर रूस और ताइवान तक, सब लगाएंगे भारत पर पैसा, सरकार ने ढूंढ लिया तरीका

Report Times

Leave a Comment