Report Times
Otherउत्तर प्रदेशझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

सैनिक काहुआ

reporttimes

गुढ़ागौडज़ी इलाके के टोडी गांव में स्थित निजी शिक्षण संस्थान एक पीड़ित छात्र के पिता ने फीस लेकर परीक्षा से वंचित रखने का आरोप लगाया गया। जिला कलेक्टर और शिक्षा अधिकारी को दिए ज्ञापन में बताया गया है कि स्कूल संचालक ने पूरी फील ले ली, लेकिन उसके बच्चे को परीक्षा से वंचित कर दिया है।

इसके बाद जिला शिक्षाधिकारी पितराम काला ने जांच के आदेश दिए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने उदयपुरवाटी शिक्षा अधिकारी को जांच कर दो दिन में रिपोर्ट देने के लिए कहा है। वहीं यह भी आदेश दिए हैं कि अगर जानबूझकर छात्र को परीक्षा से वंचित रखा गया तो संस्थान के खिलाफ कार्रवाई की जाए। खेतड़ी के रवां के धर्मवीर गुर्जर ने एसपी और कलेक्टर दिए गए ज्ञापन में बताया कि टोडी की निजी संस्थान में उसने अपने बेटे का एडमिशन कराया था। तीन किस्तों में फीस के 1.16 लाख व 5 हजार रुपए ड्रेस किट आदि के जमा करवाए थे।

पूरी फीस लेने के बावजूद स्कूल ने उसके बेटे को परीक्षा से वंचित कर दिया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है। दूसरी ओर संस्थान पदाधिकारियों का कहना है कि विद्यालय ने पूरी फीस ली है। लेकिन ओरिजिनल टीसी नहीं देने के कारण छात्र का एडमिशन निरस्त हो गया।

Related posts

ममता बनर्जी के एक और विधायक माणिक भट्टाचार्य को ईडी ने किया अरेस्ट, शिक्षक भर्ती घोटाले में कसा शिकंजा

Report Times

पुलिस ने सड़क पर चुने की लाइन बनाकर शरबियो को पकड़ने का नया तरीका निकाला

Report Times

शहर में दो दुकानों से लिए मावे व लड्डू के सैंपल : संजय मिष्ठान भंडार और मनोज मिष्ठान भंडार पर कार्रवाई

Report Times

Leave a Comment