Report Times
Otherउत्तर प्रदेशझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

सैनिक का हुआ निधन, रांची में थे तैनात, बेटे ने दी मुखाग्नि

reporttimes

झुंझुनूं के सोनासर गांव निवासी सैनिक राजेन्द्र यादव का सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। राजेन्द्र यादव का बीमारी के कारण गुरुवार को देहांत हो गया था। सैनिक का पार्थिव देह गुरुवार देर झुंझुनूं पहुंची थी। झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल में पार्थिव देह को रखा गया था। शव के गांव पहुंचने पर कोहराम मच गया। सैनिक के बेटे ने मुखाग्नि दी। सैनिक यादव के एक बेटा व दो बेटियां हैं।

इससे पहले झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल से लेकर सोनासर गांव तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में काफी संख्या में गांव के युवक शामिल हुए। गांव पहुंचने से पहले जगह जगह शहीद की पार्थिव देह को नमन करते हुए फूल बरसाए, अपने लाडले का सम्मान किया।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर परवेज अहमद ने बताया कि सैनिक राजेन्द्र यादव पिछले कई दिनों से बीमार थे। उनका गुरुवार को निधन हो गया था। निधन के बाद गुरुवार देर रात को उनका पार्थिव देह झुंझुनूं पहुंच गई थी। राजेन्द्र यादव रांची आर्टलरी में नायक के पद पर तैनात थे। यादव पांच मार्च 2005 को सेना में भर्ती हुए थे। इनके पिता मामराज यादव भी सेना से रिटायर हैं।

Related posts

14 दिसंबर तक हो सकता है मंत्रिमंडल का विस्तार

Report Times

लम्पी बीमारी को लेकर पशु चिकित्सालय में मेगा कैम्प 14 को

Report Times

राजस्थान में 2699 सरकारी बिल्डिंग को किया जाएगा धवस्त, सरकार ने जारी किया आदेश

Report Times

Leave a Comment