Report Times
Other

चिड़ावा एसडीएम ने किया सरकारी अस्पताल का औचक निरीक्षण  सरकारी अस्पताल का निरीक्षण करते हुए एसडीएम

चिड़ावा।  संजय दाधीच

चिड़ावा शहर के कबूतरखाना पुराना बस स्टैंड स्थित दुर्गा देवी मेमोरियल अस्पताल का चिड़ावा एसडीएम संदीप चौधरी ने आज गुरूवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने मुख्यमंत्री निशुल्क जांच एवं दवा योजना के काउंटर पर पहुंचे तथा वहां पर जानकारी प्राप्त की। इसके अलावा उन्होंने सफाई व्यवस्था को भी देखा। एसडीएम ने महिला शौचालय जोकि दो साल से बंद पड़ा है उस समस्या को भी देखा और सीएचसी इंचार्च को इस संबंध मंे जानकारी ली तो इंचार्च ने कहा कि नगरपालिका को सूचना दे दी। इस पर ईओ को एसडीएम ने समस्या के समाधान के लिये कहा। निरीक्षण के बाद एसडीएम ने बताया कि अस्पताल की व्यवस्थाये सुचारू रूप से पाई गई तथा सबसे बड़ी समस्या महिला शौचालय बंद होने की समस्या थी, जिसको लेकर भी निर्देशित कर दिया गया है। निरीक्षण के दौरान सहायक प्रशासनिक अधिकारी कैलाश कविया, सीएचसी इंचार्च जेपी धायल, डॉ अनिल लांबा, डॉ रघुवीर मील आदि मौजूद रहे।

Related posts

मानसून में तेजी से बढ़ रहा आई फ्लू का खतरा, जानें इसके लक्षण और इससे बचाव के तरीके

Report Times

पाकिस्तान ने कृष्णा घाटी सेक्टर में की गोलीबारी, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Report Times

Fasting Tips: नवरात्रि व रमजान व्रत के दौरान डायबिटीज़ और बीपी के मरीज इन बातों का रखें ध्यान

Report Times

Leave a Comment