Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेश

खातेदारी की जमीन पर बनवा दी चारदीवारी, महिला के घर का रास्ता हुआ बंद

reporttimes

झुंझुनूं जिले की सारी ग्राम पंचायत की एक महिला ने सरपंच पर गंभीर आरोप लगाते हुए जान का खतरा बताया है। महिला ने एसपी कलेक्टर से मिलकर परिवार की सुरक्षा की मांग की है। सारी गांव के निवासी की पत्नी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सुरक्षा की मांग की है।

महिला ने बताया कि उसका पति रेवाड़ी में मजदूरी करता है। सारी गांव में उसके घर के पास ग्राम पंचायत खसरा नं 250 रकबा 0.04 हैक्टेर में चारदीवारी बनवा रही है। महिला का आरोप है सरपंच उम्मेद सिंह बराला उनकी खातेदारी की जमीन पर निर्माण करवा रहा है। चारदीवारी बनने से पीड़ित परिवार के घर का मुख्य दरवाजा बंद हो रहा है। चारदीवारी के कारण परिवार का रास्ता रुक गया है।

महिला ने कहा कि इस निर्माण को रोकने के लिए कई बार अवगत कराया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सरपंच से शिकायत की तो उसने और उसके भाइयों ने मारपीट की और अश्लील हरकतें की। उसके खिलाफ नामजद एफआईआर चिड़ावा थाने में दर्ज है। परिवादी की ओर से एसपी और कलेक्टर को दिए गए पत्र में बताया गया है कि ग्राम सेवक की अनुपस्थिति में उसके जेठ पर राजकार्य का झूठा मुकदमा दर्ज करवाया गया। पत्र में सरपंच से जान का खतरा बताया है।

Related posts

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने झुंझुनूं के नेताओं से की परिचर्चा

Report Times

कार से उतरे और बरसाने लगे डंडे… बदमाशों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी

Report Times

जब देश में बारिश ने मचाया ‘तांडव’, हजारों लोगों की हुई मौत

Report Times

Leave a Comment