Report Times
Otherजयपुरझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजनीतिराजस्थानलाइव

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने झुंझुनूं के नेताओं से की परिचर्चा

जयपुर/झुंझुनूं।

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी इन दिनों प्रदेश के विभिन्न जिलों के विधायकों और संगठन से जुड़े नेताओं से मुलाकात कर उनके क्षेत्र के बारे में जानकारी ले रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने झुंझुनूं जिले के विधायकों, पूर्व विधायकों, वरिष्ठ नेताओं और संगठन से जुड़े नेताओं मुलाकात की। इस दौरान पूर्व मंत्री और कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह, विधायक जेपी चंदेलिया, डॉ. राजकुमार शर्मा, रीटा चौधरी, पूर्व विधायक श्रवण कुमार, आरटीडीसी के पूर्व चेयरमैन रणदीप धनखड़, पूर्व जिला प्रमुख डॉ. राजबाला ओला सहित संगठन से जुड़े नेतागण मौजूद रहे। इस दौरान नेताओं ने अपने क्षेत्र की समस्याओं से भी अवगत कराया। साथ ही इस दौरान आगामी पंचायती राज और निकाय चुनावों में बेहतर प्रदर्शन के लिए माकन ने सभी से एकजुट होकर पार्टी को जिताने में अहम रोल अदा करने का आह्वान किया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा, जिले के प्रभारी मंत्री परसादी लाल मीणा भी मौजूद रहे।

Related posts

बगड़ नगरपालिका की कस्बे को प्लास्टिक मुक्त करने की पहल:क्लॉथ कैरी बैग मशीन में पांच का सिक्का डालो, मिलेगा कपड़े का बैग

Report Times

नवलगढ़ में युवक ने की आत्महत्या:दुष्कर्म में आराेपी था, भाई बोला-मुकदमा झूठा

Report Times

ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक: सब्जी लेने जा रहे युवक की मौत, चिड़ावा बाइपास पर हादसा

Report Times

Leave a Comment