Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मप्रदेशराजस्थान

भगवान के नाम स्मरण मात्र से जीव का होता है कल्याण- संत राजाराम

चिड़ावा।संजय दाधीच

ईश्वर का नाम सर्वव्यापी है। उनके नाम के स्मरण मात्र से जीव का कल्याण हो जाता है। ये प्रवचन कथाव्यास संत राजाराम महाराज ने यहां रिद्धि-सिद्धि गणेश मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन अजामिल प्रसंग की कथा सुनाते हुए व्यक्त किए।
राधा किशोरी ने बताया की संत राजाराम महाराज ने हिरणकश्यप-प्रहलाद चरित्र, नृसिंह भगवान के अवतार, गज- ग्राह, समुद्र मंथन एवं वामन अवतार की कथा सुनाई। कथा में बामन भगवान की बड़ी सुंदर झांकी दिखाई गई। इस मौके पर मुख्य यजमान सुरेश जलिन्द्रा ने सपत्निक भागवत व व्यास पूजन किया। इस मौके पर ज्ञानप्रकाश, राजकुमार, मुकेश, राजेश, सन्दीप, गीतादेवी, मंजू, सरोज देवी सहित काफी संख्या श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related posts

गहलोत कैबिनेट की बैठक आज, OBC आरक्षण की विसंगतियों को दूर करने के ड्राफ्ट पर लग सकती है मुहर; जानें एजेंड़ा

Report Times

चिड़ावा के जागीरदार धाबाई जी ने कराई थी इस मंदिर की स्थापना

Report Times

जॉब फेयर में नौकरियां मिलना शुरू, अशोक गहलोत ने नियुक्ति पत्र सौंपे

Report Times

Leave a Comment