Report Times
टॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थानस्पेशल

टोल के नाम पर अवैध वसूली बंद करने की मांग, सरकार को करना होगा जल्द ही फैसला

चिड़ावा।संजय दाधीच

चिड़ावा-नारनौल मार्ग पर दो जगह की जा रही टोल वसूली का विरोध जारी है। इसके विरोध में लाल चौक पर चल रहा संयुक्त किसान मोर्चा का धरना गुरुवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता किसान सभा तहसील अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह चाहर ने की।

उन्होंने कहा कि किसानों की बुलंद आवाज को कोई नहीं दबा सकता। सरकार अब तक इस टोल को लेकर फैसला नहीं ले सकी है। ये सरकार की नाकामी है। जनता को जबरदस्ती लूटा जा रहा है। टोल टैक्स के चक्कर मे नेशनल हाइवे का काम भी अधूरा पड़ा है। ऐसे में सरकार को जल्द ही इसको लेकर फैसला लेना होगा।

ये रहे मौजूद

इस दौरान धरने पर बजरंग सिंह बराला, कपिल तेतरवाल, विजेंद्र शास्त्री, दिनेश मीणा, सतपाल, महेंद्र यादव, कर्मवीर चाहर, महेंद्र सिंह, दीपक चाहर, बुधराम योगी, नरोत्तम, मुकेश आदि मौजूद रहे।

Related posts

पायलट जोन में 5 दिन राहुल की यात्रा, कितना रहेगा असर..क्या मोड़ लेगी गुर्जर राजनीति ?

Report Times

वोडाफोन ने अंबानी-मित्तल को टक्कर देने के लिए कस ली कमर, 75 शहरों के लिए बनाया प्लान

Report Times

बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार पर आरोप लगाए, गड़बड़ी के आरोप में SOG जांच की मांग

Report Times

Leave a Comment