Report Times
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

सरकारी नौकरी दिलाने का दिया झांसा, फर्जी लेटर भेजकर ठगे एक लाख 55 हजार रुपए

चिड़ावा।संजय दाधीच

चिड़ावा का एक युवक सरकारी नौकरी के लालच में ठगी का शिकार हो गया। चिड़ावा थाने में इस संदर्भ में एक मामला दर्ज हुआ है। मामले के अनुसार महराणा निवासी नरोत्तम ने साथरियां, मथुरा (उत्तरप्रदेश) निवासी नरेन्द्र कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दी।

शिकायत में नरोत्तम ने बताया कि वह 2017 में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। तब उनका आरोपी नरेंद्र से मोबाइल के जरिए सम्पर्क हुआ। जिसके बाद आरोपी नरेंद्र ने तीन लाख रुपए में सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दिया। जिसपर पीड़ित नरोत्तम ने अलग-अलग किश्तों में एक लाख 55 हजार रुपए दे दिए। जिसके बाद उसे क्वालीफाई लेटर भेजा गया, जो कि जांच में फर्जी निकला।

जिसके बाद पीड़ित ने रुपए मांगे तो आरोपी नरेंद्र ने देने से मना कर दिया। इस पर पीड़ित ने चिड़ावा थाने में धोखाधड़ी कर ठगी का मामला दर्ज कराया है। फिलहाल एएसआई रोहिताश्व इस मामले की जांच में जुट गए हैं।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर विधानसभा प्रभारी मुकेश कुमार गौयल लेंगे बैठक

Report Times

राजस्थान: 100 यूनिट फ्री बिजली पर आया बड़ा अपडेट, लोकसभा चुनाव बाद बिजली उपभोक्ताओं को लग सकता है बड़ा झटका!

Report Times

बावलिया बाबा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया

Report Times

Leave a Comment