Report Times
Other

पेयजल समस्याओं पर घिरे जलदाय विभाग के एईएन, एडीएम ने कहा-जल्द से जल्द करें सभी समस्याओं का समाधान

reporttimes

चिड़ावा पंचायत समिति के सभागार में गुरुवार को उपखण्ड स्तरीय जन सुनवाई कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में एडीएम जेपी गौड़ ने भी शिरकत की। जन सुनवाई के दौरान सबसे अधिक मामले जलदाय विभाग के सामने आए।

बड़ी संख्या में विभिन्न वार्डों के महिलाएं और पुरुष अपने-अपने वार्डों की पेयजल समस्या लेकर पहुंचे और एडीएम को अवगत कराया। एडीएम गौड़ ने इसे गम्भीरता से लेते हुए एईएन से जब जवाब मांग तो एईएन विक्रम सिंह ने अगले पांच दिन में सभी समस्याओं का निस्तारण करने की बात कही। इस पर एडीएम ने जल्द से जल्द समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए।

वहीं विद्युत पोलों पर बुधवार को काटी गई दूरसंचार कंपनियों व सिटी केबल के तार काटने से नेट बन्द होने की समस्या भी रखी गई। जिस पर एडीएम ने मामले से कलेक्टर को अवगत कराया और बिजली विभाग के एईएन से कहा कि इस तरह के डिसीजन से पहले जिला प्रशासन को अवगत कराना चाहिए था। इस पर एईएन केके डिगरवाल ने बताया कि डिस्कॉम एमडी के निर्देश पर कार्रवाई की गई थी। वहीं बैठक में मौजूद पार्षदों ने भी अपनी विभिन्न समस्याओं को बैठक में रखा।

बैठक में एसडीएम सन्दीप चौधरी, तहसीलदार गम्भीर सिंह, पालिका उपाध्यक्ष अभय सिंह बडेसरा, वरिष्ठ पार्षद योगेंद्र कटेवा, सत्यपाल जांगिड़, निरंजन लाल सैनी, गंगाधर सैनी, निखिल चौधरी, मुबारिक भाटी, जगदीश प्राण, मदन डारा, राकेश नायक, रजनीकांत मान, देवेंद्र सैनी, शशिकांत चेजारा, पार्षद प्रतिनिधि मुकेश पूनियां, मनोज महमिया, अभिषेक पारीक, प्रदीप भगासरा, कयामुद्दीन, नगरपालिका ईओ जुबेर खान, बीसीएमओ एलआर डॉ. अभिलाषा सिंह, बीडीओ रणसिंह, नायब तहसीलदार जयसिंह मीणा, प्रोग्रामर अनिता, सीबीईईओ ओमप्रकाश वर्मा सहित अन्य अधिकारी व सुनवाई में आए लोग मौजूद रहे।

Related posts

Kacha Badam Song: ‘काचा बादाम’ से रातों रात इंटरनेट पर स्‍टार बने भुबन की सक्‍सेस स्‍टोरी, बोले उम्‍मीद नहीं थी कि ऐसे बदल जाएगी जिंदगी

Report Times

संदीप दायमा को BJP ने किया निष्कासित, सिखों पर दिया था विवादित बयान

Report Times

एक दिन में राजस्थान के 4 जिलों में बम ब्लास्ट की धमकी, डॉग स्क्वॉड की मदद से सर्च जारी

Report Times

Leave a Comment