Report Times
Otherझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मप्रदेशराजस्थान

गढ़वाला बालाजी मंदिर में मन्त्रोच्चार के साथ की गई गणेश मूर्ति की स्थापना, शहर के प्राचीन मंदिरों में से एक है ये मन्दिर

reporttimes

चिड़ावा पुलिस थाने के सामने बने शहर के प्राचीन मंदिरों में से एक गढ़वाला बालाजी मंदिर में शुक्रवार को मंत्रोच्चार के मध्य गणेशजी की मूर्ति की स्थापना की गई। दरअसल मन्दिर के शिवालय में गणेशजी महाराज की मूर्ति पहले भी विराजित थी, लेकिन वह खंडित हो गई थी। ऐसे में उनका विसर्जन कर उसकी जगह नई मूर्ति की स्थापना करवाई गई।

परमहंस पंडित गणेशनारायण आध्यात्मिक संस्थान के अधिष्ठाता आचार्य पं. मुकेश पुजारी के सानिध्य में मन्त्रोच्चार के मध्य मूर्ति स्थापना कार्यक्रम हुआ। मुख्य यजमान मुकेश शर्मा ने सपत्निक पूजन किया। मूर्ति स्थापना के बाद भगवान को दाल-चूरमे का भोग लगाया गया। इसके बाद विधिवत आरती हुई।

इस दौरान सन्दीप शर्मा, कपिल शर्मा, दुलीचन्द वैद, सुरेन्द्र वैद, महेश शर्मा, प्रदीप सहित विशिष्टजन मौजूद रहे।

Related posts

श्रावण के आखिरी सोमवार को मंदिरों में उमड़ी श्रद्धा 

Report Times

राजस्थान की तरफ डायवर्ट होगा पाकिस्तान जाने वाला पानी? सिंधु जल समझौता स्थगित होने के बाद बढ़ी उम्मीद

Report Times

पाकिस्तान में पास हुई दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सरदार जी 3’, भारत में हो रहा कड़ा विरोध

Report Times

Leave a Comment