Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेश

चिंतन शिवर में सोनिया गांधी ने भाजपा पर जमकर साधा निशाना, कहा- देश में डर का माहौल बनाने की कोशिश

reporttimes

राजस्थान के उदयपुर में कांग्रेस के तीन दिवसीय चिंतन शिविर के उद्घाटन सत्र को सोनिया गांधी ने संबोधित किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश में ऐसा माहौल पैदा किया गया है कि लोग लगातार डर और असुरक्षा के भाव में रहें. अल्पसंख्यकों को शातिर तरीके से क्रूरता के साथ निशाना बनाया जा रहा है. अल्पसंख्यक हमारे समाज का अभिन्न अंग हैं और हमारे देश के समान नागरिक हैं.

चिंतन शिविर को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आगे कहा कि भाजपा और RSS की नीतियों के कारण देश जिन चुनौतियों का सामना कर रहा है, उसपर विचार करने के लिए ये शिविर एक बहुत अच्छा अवसर है. ये देश के मुद्दों पर चिंतन और पार्टी के सामने समस्याओं पर आत्मचिंतन दोनों ही है.

कांग्रेस के चिंतन शिविर में अपनी बात रखते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि विचारधारा की लड़ाई अलग है, लेकिन धर्म जाति ऐसी चीज है आप हिंसा कर सकते हैं. दंगे भड़का सकते हो, देश के अंदर ये हो रहा है, राजस्थान तो टारगेट नंबर वन है. देश में जहां-जहां चुनाव आता है ये टारगेट बना लेते हैं.

Related posts

पटवारी परीक्षा में घोटाले पर सीएम शिवराज सख्त, हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे जांच

Report Times

पुलिस ने दी विद्यार्थियों को कानून की जानकारी

Report Times

स्थापना दिवस:भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पार्टी का 42वां स्थापना दिवस, शक्ति केन्द्र, बूथ अध्यक्ष व पन्ना प्रमुख ने किया ध्वजारोहण

Report Times

Leave a Comment