Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

पुलिस ने दी विद्यार्थियों को कानून की जानकारी

REPORT TIMES 
चिड़ावा। लोहिया शिक्षण संस्थान में  विद्यालयों की एक सयुंक्त संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें मुख्य वक्ता चिड़ावा थानाधिकारी कैलाश चंद्र थे। अपने उद्बोधन में उन्होंने यातायात संबंधित नियमों से अवगत करवाया और नियम तोड़ने पर जुर्माने और दंड के बारे में भी जानकारी दी। एसआई ओम प्रकाश ने बच्चों  को नशे से दूर रहने और उससे होने वाले दूसप्रभावो से अवगत करवाया। इससे संबंधित विभिन्न कानूनों से भी अवगत करवाया। कांस्टेबल अनिल और प्रकाश ने चाइल्ड हेल्प लाइन और पोक्सो एक्ट के बारे में पूरी जानकारी दी।  संस्था चेयरमैन रामसिंह नेहरा ने सायबर क्राइम संबंधित समस्त प्रकिया से अवगत करवाया।
संस्था निदेशक जगपाल सिंह यादव ने कहा कि कभी भी किसी भी दुर्व्यवहार को छिपाना नहीं  चाहिए। विद्यालय में संस्था प्रधान को या घर  में माता -पिता से सभी बात साझा  जरूर  करें।  इस अवसर पर नगरपालिका उपाध्यक्ष  अभय सिंह बडेसरा, सचिव प्रदीप नेहरा, प्रिंसिपल प्रमोदिनी दुबे, प्रधानाचार्या प्रमिला झाझडिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में चेयरपर्सन ममता नेहरा, पूर्णमल गजराज, गुलजार खान, संदीप राव, राजकुमार अडूका, प्रदीप सोनी, सुरेश भालोठिया सहित समस्त स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कॉमर्स हेड केएल लाठ  ने किया।

Related posts

खेत से आ रही 7 साल की बच्ची को कुत्तों ने नोंचा, आंतें निकालीं

Report Times

टिफिन बैठक में मिलेगा जीत का मंत्र, पहले PM मोदी और फिर अगले दिन बीजेपी सांसद खाएंगे खाना

Report Times

‘चुनाव हार गए तो फिर से नौकरी पर आ जाना’, सरकारी डॉक्टर को मिली परमिशन

Report Times

Leave a Comment