Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

चिड़ावा weather; में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान, लू से आमजन परेशान

reporttimes

चिड़ावा सहित आसपास के इलाकों में सूरज का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है। दिन का पारा 48 डिग्री को छूने जा रहा है। 47.7 डिग्री के साथ इस वर्ष का सर्वाधिक तापमान दर्ज हुआ है। दिनभर तेज धूप और झुलसाने वाली लू से आमजन परेशान है। गर्मी व लू के भीषण प्रकोप से बचने के लिए लोग बाहर बेहद जरूरी होने पर ही निकल रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक गर्मी का ऐसा ही उग्र रूप रहने की संभावना जताई हैं।

कचरे के ढेर में लगी आग
इधर डीएसपी ऑफिस के पीछे नगरपालिका द्वारा डाले जा रहे कचरे के ढेरों में दो दिन से गर्मी के कारण आग लग रही है। आग के साथ ही धुआं के कारण उस इलाके की करीब एक किलोमीटर की परिधि में तापमान करीब 49 डिग्री तक पहुंच गया। ऐसे में हाथ-पैरों झुलसने जैसे हालात बन गए। लोगों ने शरीर को ढककर किसी तरह बचाव किया।

चिकित्सा विभाग ने दी सलाह
वहीं चिकित्सा विभाग ने भी लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी है। चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेंद्र यादव ने इस मौसम को सेहत के काफी खतरनाक बताते हुए बेहद जरूरी होने पर शरीर को पूरी तरह कवर करने के बाद ही बाहर निकलने और ज्यादा से ज्यादा दही,छाछ, राबड़ी, निम्बू पानी और कैरी पानी लेने की सलाह दी है।

Related posts

चिड़ावा : मालियों की बगीची में अंशावतार के संग विराजे हैं रुद्र

Report Times

श्रीराम ने शबरी को दिया नवधा भक्ति का ज्ञान चिड़ावा में चल रही रामलीला में सीता हरण सुग्रीव से मिले श्रीराम, हनुमान को लगाया गले साहित्यकार डॉ. ओमप्रकाश पचरंगिया मार्ग पर आयोजन

Report Times

राजस्थान में बारिश से हर तरफ जल सैलाब, 20 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद; जानें कहां कब तक छुट्टी

Report Times

Leave a Comment