Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

111 किलो हवन सामग्री बांटी, घर-घर जाकर किया प्रचार, घरों में पॉजिटिव ऊर्जा का हुआ संचार

चिड़ावा।संजय दाधीच

चिड़ावा शहर में रविवार को एक इतिहास रचा गया। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार के आह्वान पर रविवार और सोमवार को देश के 25 लाख घरों में एक साथ गायत्री हवन करने का आह्वान किया गया। इस पर रविवार को चिड़ावा शहर में 1400 घरों में सुबह 9बजे से 11 बजे के मध्य गायत्री यज्ञ किया गया। शहर के मुख्य बाजार, नया स्टैंड, रेलवे स्टेशन कॉलोनी, चौधरी कॉलोनी, पुजारी कॉलोनी, अरड़ावतिया कॉलोनी, धाबाई जी का टेकडा, पुरानी बस्ती, चीनी गोदाम, मंड्रेला रोड, पिलानी रोड, गांधीचौक, कबूतरखाना स्टैंड, पुरानी तहसील रोड, पिलानी रोड, खेतड़ी रोड, सूरजगढ़ रोड, मावण्डिया की ढाणी सहित शहर भर में लोगों ने घरों में गायत्री यज्ञ किया।

111 किलो हवन सामग्री की आहुतियां

कस्बे में जो 500 घरों में हवन का संकल्प लिया गया था। वो भी करीब-करीब तीन गुना बढ गया। रविवार को सुबह 8 से 11 बजे के बीच कस्बे में करीब 1400 घरों में हवन हुआ। जो कि ऐतिहासिक उपलब्धि रही। आयोजन समिति के प्रवक्ता संदीप हिम्मतरामका ने बताया कि चिड़ावा क्षेत्र में हवन के लिए घरों में 111 किलो हवन सामग्री बांटी गई। इसमें111 किलो चीनी तथा 21 किलो घी परिजनों ने अपने-अपने स्तर पर मिलाकर हवन किया।

पॉजिटिव ऊर्जा का हुआ संचार

संदीप हिम्मतरामका और विद्याधर सोनी ने बताया कि घर-घर यज्ञ होने से वातावरण की शुद्धिकरण हुआ और कीटाणुओं का विनाश हुआ। हवन से घरों में पॉजिटिव ऊर्जा का संचार हुआ है और नेगेटिविटी दूर हुई है।

इनकी मेहनत रही सफल
चिड़ावा में गायत्री परिवार की टोलियों ने के पांच टोलियां बनाकर हवन सामग्री बांटी गई। जिसमें रामनिवास सैनी, सत्यनारायण सैनी, गोपीराम सैनी, संदीप हिम्मतरामका, रमेश हिम्मतरामका, अशोक व्यास, अनिल शर्मा, होशियारसिंह राठौड़, जगदीशप्रसाद गुप्ता, महेंद्र बदनगढिया, रामदेव पारीक, सांवरमल टेलर, रणजीत सैन, चंद्रपालसिंह, गौतमलाल शर्मा, मातादीन सैनी, रघुवीर सैनी, सुरेश शर्मा, विनोद कुमार वर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा, मातादीन सैनी, रघुवीर सैनी, सुरेश शर्मा, विनोद कुमार वर्मा, शंकरलाल वर्मा, कुसूम सूरजगढ़िया, पूनम शर्मा, सुनिता राव, शारदा सोनी, विद्याधर सोनी, सरवेश राठौड़, नमिता शर्मा, रेखा हिम्मतरामका आदि सभी गायत्री परिजनों ने हवन सामग्री बांटने में सहयोग दिया।

Related posts

आज हल्की बूंदाबांदी की संभावना, दिवाली बाद बारिश के आसार

Report Times

व्यापारी की आत्महत्या के मामले में सेवानिवृत पुलिस अधिकारी गिरफ्तार

Report Times

मध्य प्रदेश के साथ राजस्थान-छत्तीसगढ़ के उम्मीदवारों पर भी होगा मंथन, इस दिन BJP हाईकमान की लगेगी मुहर

Report Times

Leave a Comment