Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

व्यापारी की आत्महत्या के मामले में सेवानिवृत पुलिस अधिकारी गिरफ्तार

REPORT TIMES

जयपुर के 41 वर्षीय व्यापारी मनमोहन सोनी की आत्महत्या के मामले में सेवानिवृत पुलिस उप अधीक्षक रमेश तिवाड़ी, उनके पुत्र सत्यार्थ और अनिल शर्मा को बृहस्पतिवार सुबह गिरफ्तार किया गया है। सोनी ने बुधवार को अपने घर में लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।

व्यापारी ने आत्महत्या करने से पहले मोबाइल पर वीडियो बनाया

मालूम हो कि व्यापारी ने आत्महत्या करने से पहले मोबाइल पर वीडियो बनाया था जिसमें आरोप लगाया था कि तिवाड़ी सहित पांच लोगों के साथ मिलकर उसने 6.5 करोड़ रुपये ब्याज पर दिये थे। बाद में यही पैसे फंस गए।

मानसिक तनाव के चलते उसने आत्महत्या कर ली

तिवाड़ी और उसके साथियों ने पैसे वापस करने से इंकार कर दिया, जिससे सोनी की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई। मानसिक तनाव के चलते उसने आत्महत्या कर ली।

आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग

जानकारी के अनुसार सोनी के आत्महत्या करने के बाद उसके स्वजनों एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी ने शास्त्रीनगर पुलिस थाने पर धरना देकर आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की। रात तीन बजे तक चले धरने के बाद पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। पुलिस ने आज तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया शेष की तलाश जारी है।

आरोपितों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज

सोनी का बृहस्पतिवार को अंतिम संस्कार कर दिया। सोनी की पत्नी ने दो साल पहले पुलिस में आरोपितों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवा कर कहा था कि आरोपित उनके पैसे वापस नहीं दे रहे हैं। लेकिन पुलिस ने तिवाड़ी के प्रभाव के कारण मामले को रफादफा कर दिया था।

 

Related posts

परशुराम जन्मोत्सव पर दो दिवसीय आयोजन 29 से : आयोजन की तैयारियों लेकर पदाधिकारियों की बैठक, महिलाओं की प्रतियोगिता, युवाओं का परशुराम क्रिकेट कप भी होगा, ब्रह्म चैतन्य संस्थान की ओर से होगा आयोजन

Report Times

राजस्थान दिवस विशेष:राजस्थान के प्राचीन वैभव, इतिहास और कला से रूबरू कराती प्राचीन हवेलियां, खोती जा रही सांस्कृतिक विरासत

Report Times

गांवों में स्वच्छता के लिए वसूला जाएगा यूजर चार्ज, पंचायत समिति सदस्यों ने किसानों की पीड़ा रखी, गिरदावरी करवाने की मांग

Report Times

Leave a Comment