reporttimes
दोपहिया वाहन चलते समय सुरक्षा के नजर से हेलमेट (Helmet) पहनना कितना जरूरी है यह तो हम सभी जानते हैं और इसे न पहनने पर लगने वाले जुर्माने के बारे में भी हमें पता है। लेकिन अब इसे सही तरीके से पहनने के नियम भी आ गए हैं। नए अपडेट के अनुसार, दोपहिया सवारों द्वारा अनुचित तरीके से हेलमेट पहनने पर 2,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके अलावा भी कई तरह के नियमों में बदलाव किए गए हैं। तो चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
