Report Times
latestOtherकरियरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदिल्लीधर्म-कर्मराजनीतिराजस्थानस्पेशल

मुख्यमंत्री भजनलाल ने जैन समाज के वोट को साधने के लिए दिल्ली में खेला बड़ा कार्ड, कर दिया यह बड़ा ऐलान

REPORT TIMES

दिल्ली \ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली की सभी 7 सीटों पर भाजपा के जीतने का दावा किया है. भजन लाल शर्मा ने दिल्ली में आचार्य महाप्रज्ञ के महाप्रयाण दिवस पर सामाजिक सम्मेलन में कहा कि जैन समाज ने देश को दिशा दिखाने का सराहनीय कार्य किया है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जैन समाज और साधु-संतों के साथ गहरा रिश्ता रहा है. पीएम के लिए जैन समाज उनके परिवार जैसा है.

CM ने संतो को दिया विशेष सम्मान 

सीएम भजनलाल ने कहा कि ‘राजस्थान में आने वाले जैन समाज के संत प्रदेश के लिए स्टेट गेस्ट होंगे. उनकी सेवा के लिए हम सदैव तत्पर हैं.’ साथ ही उन्होंने जैन समाज के प्रवासी राजस्थानियों से कहा कि ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी साधु-संतों के आशीर्वाद से देश सेवा का काम कर रहे हैं. उनके नेतृत्व में भारत को दुनिया का सिरमौर बनाना है. इसके लिए समाज को एकजुट होकर काम करना होगा. साधु-संतों की वाणी और आशीर्वाद से देश निरंतर मजबूत बन रहा है.

प्रवासी राजस्थानियों से CM की अपील

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश की स्थिति कैसी थी, इससे आप सभी अवगत हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 10 वर्षों में देश में अभूतपूर्व विकास हुआ है.’ मुख्यमंत्री ने पूर्वी दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा की जीत के लिए प्रवासी राजस्थानियों से अधिक से अधिक संख्या में वोट करने और समर्थन देने की अपील की. उन्होंने कहा कि मल्होत्रा भाजपा के संघर्षशील कर्मशील कार्यकर्ता हैं, इनकी जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मजबूती प्रदान करेगी. उन्होंने कहा कि दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटें भारतीय जनता पार्टी ही जीतेगी.

Related posts

20वीं मजिल से कूदा इंजीनियर, नीचे खाना खा रही लड़की पर जा गिरा, जानें फिर क्या हुआ

Report Times

ममता बनर्जी का बड़ा बयान, विधानसभा में दमदार भाषण, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं कर रहे ईडी-सीबीआई का दुरुपयोग

Report Times

GRP का जवान कर रहा था बाइक का चालान, फौजी ने सरेबाजार पीटा; अरेस्ट

Report Times

Leave a Comment