Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशलाइफ स्टाइलसिनेमा

जयेशभाई जोरदार निकले फुस, नहीं आयी हंसी न मिली कोई सामाजिक सीख

reporttimes

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने पिछले 5 सालों में जो फिल्म दी है वो सभी ब्लॉकबस्टर साबित हुई हैं। फिल्म राम लीला से संजय लीला भंसाली के साथ शुरू रणवीर सिंह का यह सफर पद्मावत की सफलता पर आकर खत्म हुआ। फिल्म पद्मावत में उन्होंने खिलजी का किरदार निभाया था और अपनी अलग स्तर की एक्टिंग का लोहा मनवाया था। इसके बाद उन्होंने गलीबॉय जैसी फिल्म से भी अपनी इमेज को बदला और दिखाया की वह हर तरह की एक्टिंग करने की काबिलियत रखते हैं। गलीबॉय ने भी खूब अवॉर्ड जीते थे। अब रणवीर सिंह कॉमेडी की दुनिया में अपने पैर पसारने के लिए तैयार है। हमेशा हंसमुख दिखने वाले रणवीर सिंह की फिल्म जयेशभाई जोरदार सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी है। फिल्म के रिव्यू की बात की जाए तो फिल्म का ट्रेलर जितना जानदार था फिल्म उतनी ही फुस निकली है। ट्रेलर में हमने काफी शानदार सीन देखें थे जो आपको हंसने के लिए मजबूर कर सकते हैं साथ में फिल्म एक सामाजिक संदेश भी दे रही थी, इसके अलावा एक दर्शक को क्या चाहिए, एक दर्शक बस यही चाहता है कि सिनेमाघर में जाकर खुल के हंसा जाए और कुछ सीख भी मिल जाए लेकिन फिल्म दर्शकों की ये ख्वाहिश पूरी करने में कामयाब नहीं हुई है। जयेशभाई ने जोर का झटका सिनेमाघर में बहुत ही धीरे से दिया है।

Related posts

कंटेनर में बनाया था सीक्रेट चैंबर, 5 करोड़ का गांजा मिला: ओडिशा से राजस्थान लाया जा रहा था; 2 आरोपी गिरफ्तार

Report Times

गुजरात में अब वंदे भारत की चपेट में आने से महिला की मौत, एक दिन पहले AIMIM ने पत्थरबाजी के लगाए थे आरोप

Report Times

UP से इजराइल क्यों भेजे जा रहे 10 हजार मजदूर, हर महीने मिलेंगे 1.40 लाख रुपये

Report Times

Leave a Comment