Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

कंटेनर में बनाया था सीक्रेट चैंबर, 5 करोड़ का गांजा मिला: ओडिशा से राजस्थान लाया जा रहा था; 2 आरोपी गिरफ्तार

REPORT TIMES : एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने गुरुवार देर रात 5 करोड़ रुपए कीमत का गांजा पकड़ा है। एक बंद कंटेनर ट्रक में ओडिशा से गांजे की तस्करी कर राजस्थान लाया गया था। गांजे की तस्करी के लिए कंटेनर में सीक्रेट चैंबर बनाकर छिपाया गया था। AGTF ने कंटेनर को जब्त कर 2 तस्करों को अरेस्ट किया है। ADG (क्राइम) दिनेश एमएन ने बताया- गांजा तस्करी में आरोपी सुभाष गुर्जर और प्रमोद गुर्जर निवासी सीकर को अरेस्ट किया गया है। AGTF टीम को सूचना मिली कि ओडिशा से गांजे की एक बड़ी खेप राजस्थान में तस्करी कर लाई जा रही है।

ये खेप शेखावाटी के 2 बड़े ड्रग लॉर्ड्स राजू पचलंगी और गोकुल को पहुंचाई जानी थी। AGTF टीम ने झुंझुनूं डीएसटी के साथ मिलकर उदयपुरवाटी इलाके में गुरुवार देर रात नाकाबंदी की। एएसपी सिद्धांत शर्मा के सुपरविजन में टीम ने संदिग्ध बंद कंटेनर ट्रक को फिल्मी स्टाइल में पकड़ा।

बंद कंटेनर ट्रक में ओडिशा से गांजे की तस्करी कर राजस्थान लाया गया था।
बंद कंटेनर ट्रक में ओडिशा से गांजे की तस्करी कर राजस्थान लाया गया था।

 

तलाशी में मिला 1014 KG गांजा

कंटेनर ट्रक सवार सुभाष गुर्जर और प्रमोद गुर्जर को राउंडअप किया गया। तलाशी के दौरान कंटेनर ट्रक में गांजा नहीं मिला। दोबारा बारीकी से तलाशी लेने पर कंटेनर में ड्राइवर सीट के पीछे एक सीक्रेट चैंबर बना मिला।

चैंबर को खोलकर चैक करने पर उसमें 1014 KG गांजा भरा मिला। गांजा तस्करी में दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर गांजे से भरे कंटेनर ट्रक को जब्त किया गया। पकड़े गए गांजे की कीमत करीब 5 करोड़ रुपए आंकी गई है।

Related posts

Share Market: तीन दिनों के बाद शेयर बाजार में लौटी हरियाली, सेंसेक्स 282 अंक चढ़ा, निफ्टी 120 अंक उछला

Report Times

घोड़ा मक्खियों के हमले में आठ बच्चे घायल

Report Times

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा: किठाना गांव में पसरा सन्नाटा, तीन हफ्ते पहले ही पत्नी ने जताई थी चिंता

Report Times

Leave a Comment