Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थानसीकर

कोचिंग से लौट रहे युवक के साथ मारपीट:गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की, सोने की चैन और नगदी भी छीने, शोर मचाने पर भागे बदमाश

reporttimes

कोचिंग से लौट रहे युवक को फोन कर बुलाया फिर उसके साथ ही बदमाशों ने जमकर मारपीट की। मारपीट कर गले की सोने की चैन के साथ नगदी भी छीन ली। बदमाशों ने युवक का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। शोर शराबा करने पर बदमाश मौके से फरार हो गये।

सदर थाने में गजेन्द्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह अपने घर से कोचिंग गया था। उसी दौरान सांवली के पास उसके पास मदीप शर्मा का फोन आया। मदीप सिंह ने उसे दुजोद में शिवजी मंदिर के पास बुलाया। जिसके बाद गजेन्द्र सिंह शिवजी मंदिर के पास पहुंचा। वहां पर शुभम शर्मा और उसके साथ अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। मारपीट के कारण उसे काफी चोट भी आई। वही युवक द्वारा शोर मचाने के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए।

गजेन्द्र सिंह ने बताया कि बदमाशों ने मारपीट करने के बाद उसे जान से मारने की नीयत से उसका गला भी दबा दिया था। इसके साथ ही बदमाश उसके हाथ में एक सोने की अंगूठी और गले से एक तोला सोने की चैन के साथ 5 हजार रुपए नगदी भी छीनकर अपने साथ ले गए। घटना के बाद गजेन्द्र सिंह ने सदर थाने में मारपीट करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। वहीं मामले की जांच हैड कांस्टेबल राकेश कुमार कर रहे है।

Related posts

ध्रुवीकरण को बढ़ावा-संविधान पर हमला मोदी सरकार पर बरसीं सोनिया गांधी

Report Times

चिड़ावा में चोरों के हौसले बुलंद  दोबारा उसी दूकान को बनाया निशाना जहां पहले हो चुकी है चोरी

Report Times

आजिविका और उद्यम विकास कार्यक्रम का कुतुबपुरा में समापन

Report Times

Leave a Comment