Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेश

मेटा ने अपडेटेड प्राइवेसी पॉलिसी से वॉट्सऐप को किया बाहर, इन प्लेटफार्म को मिलेगी खास सुरक्षा

reporttimes

मेटा फेसबुक, मैसेंजर, इंस्टाग्राम सहित कई दूसरे प्रोडक्ट्स के लिए अपडेटेड प्राइवेसी पॉलिसी ला रही है। मेटा ने अपने पोस्ट में कहा कि उसने अपनी गोपनीयता नीति को फिर से लिखा और डिजाइन किया है, ताकि यह समझना और स्पष्ट हो सके कि यह यूजर्स की जानकारी का उपयोग कैसे करता है। बता दें कि कंपनी ने प्राइवेसी पॉलिसी अपडेट के बारे में यूजर्स को नोटिफिकेशन भेजना भी शुरू कर दिया है।

फेसबुक, इंस्टाग्राम और मैसेंजर पर लोगों को मिलने वाले इन नोटिफिकेशंस में यह जानकारी मिलेगी कि उनके रीजन में प्रासंगिक गोपनीयता नीति और सेवा की शर्तों से क्या बदलाव किए गए है। इसके साथ ही उनको किए गए बदलाव का सारांश भी दिखाई देगा। मेटा ने कहा कि ये अपडेट 26 जुलाई से प्रभावी होगा और लोगों को हमारे प्रोजक्ट का उपयोग जारी रखने के लिए इस तिथि तक इस नोटिफिकेशन पर कार्रवाई करने की आवश्यकता नहीं है। बता दें कि मेटा सेवा की शर्तें को भी अपडेट कर रहा है, ताकि इससे और इसके प्लेटफॉर्म का उपयोग करने वालों से अपेक्षाएं स्पष्ट की जा सकें।

Related posts

एक साल और काम करेंगे संविदा टीचर्स: सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल इस साल भी संविदा शिक्षकों के भरोसे ही रहेंगे

Report Times

उदयपुरवाटी विधानसभा सीट पर नाटकीय खेल, क्या बीजेपी को मिलेगा फायदा

Report Times

श्री श्याम प्रभू के बसंत महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक संध्या ग्रुप डांस प्रतियोगिता का आयोजन

Report Times

Leave a Comment