Report Times
Otherझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

भाजपा युवा मोर्चा ने किया प्रदर्शन:पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने की मांग, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

reporttimes

झुंझुनूं में पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने की मांग को लेकर भाजपा युवा मोर्चा ने बुधवार को कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि देश के अधिकतर राज्यों ने वैट घटा दिया है लेकिन राजस्थान सरकार ने अभी तक ऐसा नहीं किया है। केंद्र सरकार ने हाल ही में डीजल पर 8 रुपए और पेट्रोल पर 6 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से एक्साइज ड्यूटी घटाई है। इसके बाद बीजेपी शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वैट में कटौती की। यही वजह है कि राजस्थान में बीजेपी गहलोत सरकार पर हमलावर हो रही है। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने कहा कि राजस्थान सरकार को भी वैट कम करके लोगों को राहत देनी चाहिए। वहीं भाजपा प्रवक्ता कमल कांत का कहना है कि राजस्थान में वैट इसके पड़ोसी राज्यों से बहुत ज्यादा है। सीएम गहलोत को आम लोगों को राहत देने के लिए वैट कम करना चाहिए।

Related posts

लालू यादव की बढ़ी मुश्किलें, एमपी की कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट, आर्म्स एक्ट से जुड़ा है मामला

Report Times

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार श्रीमती मुर्मू ने अपने पक्ष में समर्थन के लिए हरियाणा के सांसदों और विधायकों अपील की

Report Times

RPSC स्कूल लेक्चरर भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी, परीक्षा केंद्र में बदलाव की सूचना; जानें किन बातों का रखें ध्यान

Report Times

Leave a Comment