Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थानसीकर

पेंशनर से 2 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी:पेंशन अकाउंट रिन्यू करवाने के नाम पर बुजुर्ग को दिया झांसा

reporttimes

पेंशन अकाउंट को रिन्यू करवाने के नाम पर बुजुर्ग से 2 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी की गई। बदमाश ने बुजुर्ग से आधार कार्ड और पैन कार्ड लिया। जिसके कुछ देर बाद ही अकाउंट से रुपए निकाल लिए गए।

पेंशनर ने सीकर के नीमकाथाना कोतवाली पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। उदयपुरवाटी के रहने वाले बुजुर्ग नानूराम ने बताया कि उसका नीमकाथाना में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अकाउंट है। 30 मई को शाम करीब 5 बजे उनके पास 8927759892 नंबर से फोन आया। फोन करने वाले युवक ने कहा कि आप की पेंशन को बंद कर दिया जाएगा। पेंशन चालू रखने के लिए आपको अपने अकाउंट को एसपीआरएस से लिंक करवाना होगा और पूरी डिटेल बतानी होगी। इस पर उसने फोन करने वाले युवक को अपना आधार कार्ड नंबर और पैन कार्ड नंबर बता दिया। कुछ देर बाद ही बुजुर्ग के पास स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से फोन आया कि अपने अकाउंट से कोई महंगी चीज खरीदी है क्या। इसके बाद बुजुर्ग ने बैंक में जाकर जानकारी ली। तब सामने आया कि उसके खाते से 206269 रुपए की खरीदारी की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related posts

एनकाउंटर की धमकी देकर लूट लिए एक करोड़, DSP के सामने हुई पहचान तो फरार हो गया इंस्पेक्टर

Report Times

गुरु प्रदोष व्रत पर मिलेगी इन 5 राशि वालों को सफलता

Report Times

लोकसभा सीट कोटा-बूंदी पर कांग्रेस उतार सकती है नया चेहरा, ओम बिरला का चुनाव लड़ना लगभग तय

Report Times

Leave a Comment