Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजनीतिवातावरणसोशल-वायरलस्पेशलहरियाणा

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार श्रीमती मुर्मू ने अपने पक्ष में समर्थन के लिए हरियाणा के सांसदों और विधायकों अपील की

REPORT TIMES

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार श्रीमती मुर्मू ने अपने पक्ष में समर्थन के लिए हरियाणा के सांसदों और विधायकों अपील की

हरियाणा, 01 जुलाई। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को प्रचार करने के लिए चंडीगढ़ पहुंची। यहां पहुंचने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जननायक जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह समेत हरियाणा के सभी लोकसभा व राज्यसभा सांसदों, मंत्रियों व भाजपा, जजपा विधायकों ने उनका स्वागत किया।
राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार श्रीमती मुर्मू ने अपने पक्ष में समर्थन की अपील करते हुए कहा कि हरियाणा वीरों और शहीदों की भूमि होने के साथ-साथ श्रीमद्भगवद्गीता की स्थली है। इस राज्य ने हर क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ी है। एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति के पद की उम्मीदवार बनाकर एनडीए ने अपनी नीति स्पष्ट कर दी है। उन्होंने कहा कि एक आदिवासी महिला के रूप में मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे इस पद का उम्मीदवार बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सर्वोच्च पद का उम्मीदवार बनाकर “सबका साथ सबका विश्वास” के नारे को सिद्ध कर दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि हरियाणा में भाजपा, जजपा के अलावा निर्दलीय उम्मीदवारों का समर्थन तो मिलेगा ही, इसके साथ-साथ अन्य पार्टियों के विधायक एवं सांसद भी उन्हें समर्थन देंगे।

इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करते हुए कहा एनडीए द्वारा उन्हें राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जाना बेहद प्रसन्नता का विषय है। राष्ट्रपति पद का दायित्व संविधान के कार्यपालक का होता है। संविधान की तरफ वही वर्ग देखता है, जिसे यकीन होता है कि संविधान हमारी सुरक्षा करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजाति वर्ग से श्री द्रौपदी मुर्मू के पास राजनीति के साथ-साथ समृद्ध प्रशासनिक अनुभव भी है। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिलाया कि समर्थक संख्या के सभी वोट तो उन्हें मिलेंगी ही, इसके साथ-साथ अतिरिक्त वोट दिलाने का भी पूरा प्रयास करेंगे।
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को अपनी पार्टी की ओर से पूर्ण समर्थन देने की घोषणा करते हुए कहा कि एनडीए ने श्रीमती मुर्मू को राष्ट्रपति के पद की उम्मीदवार बनाकर दलित उत्थान, महिला उत्थान एवं गरीबों के उत्थान का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि श्रीमती मुर्मू के रूप में देश को ऐसी राष्ट्रपति मिलेगा जो आम गरीब की आवाज को आगे ले जाने का कार्य करेंगी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने श्रीमती मुर्मू को बधाई दी। उन्होंने कहा कि श्रीमती मुर्मू को नेतृत्व के गुण अपने पिता और दादा से मिले हैं। वे सर्वश्रेष्ठ विधायक भी रही हैं। इसके साथ-साथ राज्यपाल रहने का भी अनुभव है।


शिरोमणी अकाली दल (बादल) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने अपने विधायकों के साथ चंडीगढ़ के यूपी गेस्ट हाउस में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। श्री बादल ने भी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का पूर्ण आश्वासन दिया। इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री कंवर पाल, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री रितु राज सिन्हा, हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानाथी श्रीनिवासन, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पंजाब भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा के अलावा भाजपा, जजपा के विधायक व अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Related posts

फोर्ब्स की सूची में गौतम अडानी बने दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति

Report Times

Relationship Tips: अब इन तरीकों से रिश्ते में आए बोरियत को करें दूर

Report Times

10वीं पास युवाओं के लिए भजनलाल सरकार की नई योजना, JEE-NEET की कोचिंग मुफ्त…सरकार खर्च करेगी 2 लाख

Report Times

Leave a Comment