Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईचिड़ावाजीवन शैलीझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानवातावरणसोशल-वायरलस्पेशल

चिड़ावा शहर आज बन्द : हिंदूवादी संगठनों व भाजपा कार्यकर्ता बन्द कराने में जुटे, सभी बाजार बंद…..

REPORT TIMES

चिड़ावा शहर आज बन्द : हिंदूवादी संगठनों व भाजपा कार्यकर्ता बन्द कराने में जुटे, सभी बाजार बंद……चिड़ावा।

उदयपुर में कन्हैयालाल की निर्मम हत्या के विरोध में आज चिड़ावा शहर बन्द है। हिंदूवादी संगठनों ने आज बन्द का आह्वान किया था। भारतीय जनता पार्टी ने भी बन्द को अपना समर्थन दिया है और हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ ही भाजपा और उसके सहयोगी संगठनों के कार्यकर्ता भी बन्द को सफल बनाने के लिए टोलिया बनाकर शहर में घूम रहे हैं

और कुछ खुली दुकानों को निवेदन कर बन्द कराया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर कन्हैयालाल के हत्यारों को फांसी देने की मांग की। बन्द के दौरान शहर का मुख्य बाजार, विवेकानन्द चौक, राजकला कॉम्प्लेक्स, पूनिया कॉम्प्लेक्स, अनुराग कॉम्प्लेक्स, कबूतरखाना बस स्टैंड, पुरानी तहसील रोड, कोर्ट रोड, पंचायत समिति मार्केट, स्टेशन रोड, नया बस स्टैंड, स्टेशन, झुंझुनूं रोड चुंगी चौराहा, अरड़ावतिया कॉलोनी, सेखसरिया मार्केट सहित शहर में लगभग सभी इलाकों में मार्केट बन्द रहा।

व्यापारिक संगठनों ने भी बन्द को पूरा समर्थन दिया और वहीं ज्यादातर दुकानदारों ने भी स्वतः दुकाने बन्द रखकर निर्मम हत्या का विरोध जताया। इस दौरान केवल मेडिकल स्टोर और डेयरी दुकाने ही खुली रही। बन्द के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावण्डिया, राकेश पाटनिया, राजेश दहिया, विहिप जिला मंत्री सुनील सिद्धड़, विहिप प्रखण्ड अध्यक्ष रमेश स्वामी, चिड़ावा जन कल्याण सेवा संस्थान के सचिव आशीष जांगिड़, पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल, महेंद्र मोदी, किशोरीलाल, मुकेश खण्डेलवाल,

अभिषेक पारीक, विक्की हर्षवाल, विक्की सोलंकी, मनीष धाबाई, सुरेश थाकन, सन्दीप मान, रजनीकांत शर्मा, पूर्व सरपंच नीतिराज इस्माइलपुर, अमन पारीक, महेश वर्मा, मुकेश पंवार, संजय सैनी, दीपक वर्मा, भरत सैनी, योगेश भारतीय, प्रकाश रोहिला, अनिल सिंह, धर्मेंद्र हिन्दू, विकास कस्वा आदि ने बन्द में सहयोग किया।

Related posts

जिलाधिकारी ने जिला महिला अस्पताल के कोविड-19 एल-2 चिकित्सालय में अधिकारियों के साथ की बैठक

Report Times

किसान की जेब से 20 हजार निकालकर अब 2 हजार रुपये दे रही गहलोत सरकार- केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत

Report Times

ऑयली स्किन से निजात पानी है तो अपनाएं यह उपाय

Report Times

Leave a Comment