Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानश्रीगंगानगर

नूपुर शर्मा को मारने की फिराक से पहुंचा भारत

REPORT TIMES

जयपुर: पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने के बाद जहां बीजेपी (BJP) से निलंबित नेता नूपुर शर्मा  अदालत का दरवाजा खटखटा रही है। वहीं इसी बीच राजस्थान (Rajasthan) में उनसे जुड़ा चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पता चला है कि राजस्थान के श्रीगंगानगर (Sri Ganganagar) जिले में स्थित हिंदूमलकोट   पर बीते दिनों बीएसएफ (BSF) ने जिस पाकिस्तान घुसपैठिए  को गिरफ्तार किया । उसे साजिश के तहत भारत भेजा गया है। बीएसएफ (BSF) की पूछताछ में इसे लेकर चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार आरोपी भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा को मारने की फिराक में था। इसके पास से कई संदिग्ध वस्तुएं मिली हैं। खुफिया एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB), रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) और मिलिट्री एजेंसी की संयुक्त टीम उससे पूछताछ कर रही है।

युवक के पास मिला 11 इंच का धारदार चाकू
सूत्रों ने बताया कि 16 जुलाई की रात करीब 11 बजे श्रीगंगानगर जिले से लगे हिन्दूमलकोट बॉर्डर फेंसिंग पर संदिग्ध व्यक्ति घूम रहा था। पेट्रोलिंग टीम को शक हुआ तो उससे पूछताछ की। वह सही से जवाब नहीं दे सका। तलाशी लेने पर उसके पास से 11 इंच का धारदार चाकू, धार्मिक किताबें, मैप, कपड़े और खाने का सामान मिला है।

Related posts

ओवैसी ने जयपुर के मुस्लिम क्षेत्रों में किया जनसंपर्क, बोले- ज्ञानव्यापी मामले में कोर्ट का फैसला गलत

Report Times

बिहार की जरायम का वो चेहरा, जिससे एक दौर में कांपते थे कई जिले… नाम था अशोक सम्राट

Report Times

‘अपने अंदर करंट लाओ’, कांग्रेस प्रभारी की दो टूक- कोटा सिस्टम नहीं चलेगा, काम करो-टिकट लो

Report Times

Leave a Comment