Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीति

नगरपालिका इस कैम्प में बांटे 14 पट्टे

REPORT TIMES
चिड़ावा। शहर की गोगाजी की ढाणी स्थित बालाजी की बगीची में पट्टा वितरण अभियान का शिविर लगाया गया। शिविर के दौरान 14 लोगों को पट्टा वितरित किया गया। इस मौके ले चिड़ावा एसडीएम संदीप चौधरी, सूरजगढ़ एसडीएम राजेंद्र कुमार, पालिकाध्यक्ष सुमित्रा सैनी, ई ओ जुबेर खान ने पट्टो का वितरण किया। उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा सरकार की दी गई सुविधाओं व छुटों का फायदा लेना चाहिए और शिविर में पट्टे बनवाने चाहिए।
इस मौके पर बांटे गए पट्टो में सात पट्टे स्टेट ग्रांट के, चार पट्टे कृषि भूमि और तीन पट्टे 69क के दिए गए। इस मौके पर पार्षद सत्यपाल जांगिड़, लोकेश कटारिया, रणधीर,  दीपक वर्मा, ओमप्रकाश, सुशील सैनी सहित नगरपालिका कर्मी और पट्टा धारक मौजूद रहे। ये शिविर 27 जुलाई तक बालाजी की बगीची में ही लगेगा। इस  दौरान वार्ड एक, दो और तीन के लोगों की फ़ाइल जमा की जाएगी और प्रक्रिया पूरी होने के बाद पट्टा जारी किया जाएगा।

Related posts

अगर आपकी भी जॉब लगने में बाधाएं आ रही हैं तो इन वास्तु टिप्स को जरूर अपनाएं

Report Times

राजस्थान में मानसून की फिर एंट्री, जयपुर समेत 3 संभागों में बारिश

Report Times

एमपी में मतदान के पहले ‘वीडियो’ गेम, नरेंद्र तोमर के बेटे के मामले में अब कनाडा कनेक्शन

Report Times

Leave a Comment