REPORT TIMES
दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इकाई के नेताओं ने बृहस्पतिवार शाम को राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतगणना के बाद भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा के नेतृत्व में एक विशाल अभिनंदन यात्रा की योजना बनाई है, जिसमें हज़ारों नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी की योजना राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाने की है। बता दें कि चुनाव जीतने पर मुर्मू भारत के सर्वोच्च पद पर निर्वाचित होने वाली पहली आदिवासी महिला होंगी

द्रौपदी मुर्मू को अब तक कुल 1349 वोट मिले
द्रौपदी मुर्मू को अब तक कुल 1349 वोट मिले, जबकि सिन्हा को 537 वोट मिले हैं। आंध्र प्रदेश, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और झारखंड के वोटों की गिनती हो गई है। दूसरे दौर की मतगणना में मुर्मू को 4,83,299 मूल्य के वोट मिले जबकि सिन्हा ने 1,89,876 मूल्य के वोट हासिल किए हैं।

