Report Times
latestOtherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीति

राजेश दहिया बने भाजपा जिला महामंत्री

REPORT TIMES
चिड़ावा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया के निर्देशानुसार भा ज पा जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया ने जिले में संगठनात्मक नियुक्तियां की। उपरोक्त जानकारी देते हुए पार्टी के जिला प्रवक्ता कमलकांत शर्मा ने बताया कि पार्टी के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने पर राजेश दहिया को जिला महामंत्री बनाया गया है।
वहीं शेर सिंह निर्वाण को जिला उपाध्यक्ष, मंजू सैनी, महेंद्र चंदवा तथा प्रभू सिंह बारहठ को जिला मंत्री नियुक्त किया गया है।  पदाधिकारियों की नियुक्ति पर सांसद नरेन्द्र कुमार, सूरजगढ़ विधायक सुभाष पूनिया, राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वभर पूनिया, जिला महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा, सरजीत चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सुनील लाम्बा, राकेश शर्मा, रामनिरंजन पुरोहित, राकेश पाटन आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

Related posts

Road accident : सवाई माधोपुर सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने आरोपी ड्राइवर सहित सहयोगी और ट्रक मालिक को किया गिरफ्तार, बताई – एक्सप्रेस-वे पर अचानक ट्रक मोड़ने की वजह

Report Times

जैसलमेर पहुंचा उम्मीदों का पहला विमान, एयरपोर्ट पर लौटी रौनक, दिल्ली-मुंबई के लिए इंडिगो ने शुरू की फ्लाइट

Report Times

जयपुर में मंत्री और कर्मचारियों ने एक-दूसरे पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप:पटवारी बोले- ट्रांसफर में हजारों-लाखों रुपए लेते है ;मंत्री का जवाब- आप आए दिन एसीबी की पकड़ में आते हैं

Report Times

Leave a Comment