Report Times
latestOtherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीति

भाजयुमो ने निकाली तिरंगा रैली

REPORT TIMES
चिड़ावा। शहर में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से विवेकानंद चौक से तिरंगा रैली निकाली गई। भाजयुमो जिलाध्यक्ष जय सिंह माठ और भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर रैली को विवेकानंद चौक से रवाना किया। रैली में भाजयुमो जिला कार्यालय मंत्री राजू मराठा, भाजयुमो नगर अध्यक्ष अशोक शर्मा के नेतृत्व में काफी संख्या में भाजयुमो और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
तिरंगा रैली में हाथों में तिरंगे थामे भारत माता के जयकारे लगाते हुए कार्यकर्ता चल रहे थे। वहीं डीजे पर बज रहे देशभक्ति गीतों पर कार्यकर्ताओं ने जमकर नृत्य भी किया। तिरंगा रैली विवेकानंद चौक से राजकला कॉम्प्लेक्स, पूनिया कॉम्प्लेक्स, पुरानी तहसील रोड, कबूतरखाना बस स्टैंड, खेतड़ी रोड होते हुए सूरजगढ़ बाईपास ये पूर्व विधायक सुंदरलाल के घर के पास सोमरा फ़ार्म हाऊस पर जाकर विसर्जित हुई। इस दौरान वर्षा सोमरा, निखिल शर्मा, आशीष जांगिड़, सुनील चौधरी, हनुमान सिंह, हितेश पचार, अभिलेख धनखङ, विजेंद्र गोदारा, आंनद पचार, रणसिंह नेहरा, अशोक शर्मा, ओमवीर, राहुल जैदीया, दीपक नायक, भुवनेश सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

बाहर की दवा लिखी तो होगी कार्रवाई:दवा योजना को लेकर सरकार सख्त, डॉक्टर्स को किया पाबंद, कलेक्टर ने चेताया

Report Times

चिड़ावा: गुर्जर समाज के नेता कर्नल बैंसला को दी श्रद्धांजलि

Report Times

रामकृष्ण जयदयाल डालमिया सेवा संस्थान द्वारा कृषि मेला व प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न 

Report Times

Leave a Comment