Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मस्पेशल

शिवनगरी के शिवालय: दो ड्योढ़ी के पार शिवालय में विराजे हैं भोले बाबा

REPORT TIMES

शिवनगरी चिड़ावा के शिवालयों की श्रृंखला में आज हम पहुंचे हैं बागर के पास स्थित केडिया के कुएं पर बने शिवालय में।यहां प्राचीन कुआं है। इस कुएं का निर्माण सेठ डुंगरसीदास केडिया ने विक्रमी संवत 1826 में करवाया। चार मरूओं के कारण इस कुएं की छटा बड़ी अद्भुत लगती है। इसी कुएं पर बना है शिवालय। इस शिवालय का निर्माण विक्रमी संवत 2014 में घनश्याम दास पिलानीवाला परिवार करवाया। शिवालय में पंचमुखी महादेव विराजित हैं। इसमें चार मुख चारों दिशाओं में और एक मुख शिवलिंग के ऊपर बना हुआ है। वहीं यहां गणेश जी, पार्वती जी, कार्तिकेय जी के अलावा वीर हनुमान की मूर्ति विराजित है।

यहां हनुमानजी की संगमरमर की मूर्ति है जिस पर सिंदूर चढ़ाने की मनाही है। यहां आसपास के शिव प्रेमी बड़ी संख्या में यहां दर्शनों को आते हैं।

श्रावण माह में शिव के इस स्थल पर कुएं पर बनी होद और पशुओं के लिए बनाई गई खेळ की सफाई की गई। इस स्वच्छता अभियान में विशेष रूप से युवा अच्छी भागीदारी निभा रहे हैं। यहां आने वाले श्रद्धालुओं का कहना है कि इस शिवालय में आने वालों की मनोकामना अवश्य पूरी होती है। यहां सेवा करने वाले कुछ युवाओं का सरकारी सेवा में भी चयन हुआ है। वहीं श्रद्धालुओं ने कभी वीरान रहने वाले इस स्थल पर रुपए एकत्र कर टीनशेड लगवा दिया। महिलाएं भी यहां सत्संग के लिए आती हैं। धार्मिक आस्था के इस सात्विक धाम पर एक बार अवश्य पधारें। अब दीजिए इजाजत, कल फिर मिलेंगे एक और शिवालय में…हर हर महादेव

Related posts

दीवारों पर दिखा छात्रों का दर्द, स्ट्रेस फ्री वॉल पर लिखते हैं मन की बात

Report Times

गहलोत राज में पुलिस ने शहीदों की पत्नी को सड़क पर घसीटा, सांसद से लिपटकर रो पड़ी

Report Times

क्या कोलायत में कांग्रेस के खिलाफ चलेगा भाटी फैक्टर, BJP के लिए आसान नहीं जीत की राह

Report Times

Leave a Comment