Report Times
latestOtherखाटूश्यामजीटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मराजनीतिसीकरहादसा

खाटूश्यामजी मामले में : कांग्रेस में आपसी कलह – वीरेंन्द्र सिंह का प्रताप सिंह पर निशाना

REPORT TIMES

सीकर. खाटूश्यामजी में भगदड़ से तीन मौत के मामले में कांग्रेस की आपसी कलह बढ़ती जा रही है। मामले में केबिनेट मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास व राजेन्द्र गुढा के श्याम मंदिर कमेटी के समर्थन में उतरने के बाद स्थानीय विधायक चौधरी विरेन्द्र सिंह ने आज प्रेस वार्ता कर दोनों मंत्रियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री ने हादसे को लेकर जांच बिठाई है तो पहले ही मंदिर कमेटी को कैसे क्लीन चिट दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि खाचरियावास मेरे बड़े भाई की तरह हैं। यदि उन्हें किसी तरह की पीड़ा थी तो उन्हें पहले उनसे बात करनी चाहिए थी। उन्होंने मामले को जातिगत रंग देने का गंभीर आरोप भी लगाया। ये भी कहा कि वे मामले में मुख्यमंत्री से भी शिकायत करेंगे।चौधरी विरेन्द्र सिंह ने इस दौरान खाटूश्यामजी मंदिर को सरकार के अधीन करने का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि मंदिर में देशभर के श्रद्धालु आते हैं जो खूब चढ़ावा चढ़ाते हैं। पर इसके बावजूद मंदिर कमेटी श्रद्धालुओं की व्यवस्था नहीं कर पा रही। लिहाजा मंदिर को देव स्थान विभाग के अधीन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे विधानसभा में भी इस मुद्दे को उठा चुके हैं।

Related posts

पानी के लिए त्राहि-त्राहि:चिड़ावा के वार्ड 28 के 60 घरों में नहीं आ रहा पानी, जलदाय कार्यालय में महिलाओं ने जताया विरोध

Report Times

भाजपा में क्या होता है पूर्व मुख्यमंत्रियों का भविष्य, अब तक के ट्रेंड से समझिए वसुंधरा-शिवराज का फ्यूचर

Report Times

राजस्थान में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, भजनलाल सरकार ने 40 IAS अधिकारियों का किया तबादला, देखें पूरी लिस्ट

Report Times

Leave a Comment