Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजनीतिविदेश

15 दिनों के भीतर चीन ने दोबारा किया सैन्य अभ्यास

REPORT TIMES

ताइवान मुद्दे पर चीन और अमेरिका के बीच तनाव कम नहीं हो रहा है। इसी बीच सोमवार को एक बार फिर से चीन ने ताइवान के आस-पास बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास किया। अमेरिकी कांग्रेस के एक और प्रतिनिधिमंडल द्वारा ताइवान का दौरा करने के बाद चीन ने ये सैन्य अभ्यास किया। गौरतलब है कि चीन ने 15 दिनों के भीतर दोबारा सैन्य अभ्यास किया है।

बता दें कि अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी के दौरे के 12 दिन बाद अमेरिकी सांसदों के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने वहां की यात्रा की है। पेलोसी की यात्रा के बाद चीन ने आक्रामक युद्धाभ्यास किया था।
बताया जा रहा है कि पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मैसाचुसेट्स के डेमोक्रेटिक सांसद एड मार्के कर रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल में औमुआ अमाता कोलमैन राडेवेगन, जॉन गारमेंडी, एलन लोवेंथल और डॉन बेयर शामिल हैं।

ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन ने कहा, हमारी सरकार व सेना चीन के सैन्य अभ्यास पर करीबी नजर रख रही है और जरूरत के अनुसार प्रतिक्रिया देने को तैयार है। मैं विश्व बिरादरी से लोकतांत्रिक ताइवान का समर्थन करने और क्षेत्रीय सुरक्षा की स्थिति में तनाव बढ़ने से रोकने की अपील करती हूं।

Related posts

अब चिड़ावा से हो सकेगा हैदराबाद का सफर: रेलवे ने जारी की ट्रेन का टाइम टेबल, साप्ताहिक ट्रेन अब हिसार तक जाएगी

Report Times

राजस्थान पुलिस की दबंगई! होटल में नहीं मिली शराब तो मालिक को बनाया मुर्गा

Report Times

राजस्थान: उदयपुर में आयकर विभाग की करीब 27 ठिकानों पर कार्रवाई, दो बड़े होटल समूह और इवेंट कंपनी के ठिकानों पर तलाशी

Report Times

Leave a Comment