Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशसोशल-वायरलस्पेशल

क्लासरूम में खेल रहे थे क्रिकेट, प्रिंसिपल ने देखा तो बैट छीना, दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

REPORT TIMES 

शरारत करने पर बच्चों का मार खाना कोई नई बात नहीं है, लेकिन उज्जैन से बच्चे की पिटाई की एक विचित्र खबर सामने आई है. उज्जैन के एक स्कूल में छात्रों की शरारत पर प्रिंसिपल ने बैट से पिटाई कर दी. मामला खेड़ा खजुरिया क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां माध्यमिक स्कूल के प्रिंसिपल उदयसिंह चौहान ने, बच्चों की इसलिए बैट से पिटाई करदी क्योंकि वह क्रिकेट खेल रहे थे. पिटाई करते हुए प्रिंसिपल का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. छात्र इस दौरान प्राचार्य से माफी भी मांग रहे हैं लेकिन उनका गुस्सा कुछ इतना अधिक है कि उन पर इस माफी का कोई असर नहीं पड़ रहा है. वह क्रिकेट बैट से ही दोनों छात्रों को पीट रहे हैं. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो पर लोगों ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया भी दी हैं.

कुछ महीने पुराना है वीडियो

इस मामले को लेकर प्रिंसिपल से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे कोई बात नहीं हो पाई. हालांकि, स्कूल के ही कुछ लोगों का कहना है छात्रों की पिटाई का जो वीडियो इस समय वायरल हो रहा है, वह अभी का नहीं है बल्कि कुछ महीने पुराना है. बताया जाता है कि वायरल वीडियो को लेकर शिक्षा विभाग को भी शिकायत की गई है. शिक्षा विभाग के एडीपीसी गिरीश तिवारी का कहना है कि वायरल हो रहे वीडियो की जांच की जा रही है इस मामले में जल्द ही आगामी कार्रवाई की जाएगी.

माता-पिता ने नहीं की कोई शिकायत

बताया जाता है कि जिस वायरल वीडियो को लेकर इतना बवाल मचा हुआ है उसे देखने के बाद भले ही कुछ लोग आक्रोशित हो रहे हैं, लेकिन जिन बच्चों की पिटाई हुई उनके माता-पिता ने इस मामले में कोई शिकायत नहीं की है. मारपीट के इस वायरल वीडियो को भी कुछ ऐसे लोगों ने बनाया है जो कि इस घटना के दौरान स्कूल के बाहर से गुजर रहे थे.

Related posts

रविचंद्रन अश्विन ने पूर्व कैप्टन कपिल देव का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

Report Times

सीमा अग्रवाल बनी झुंझुनू युवा महिला वैश्य महासम्मेलन की जिलाध्यक्ष

Report Times

अर्जेंटीना की उपराष्ट्रपति समर्थकों का कर रही थीं अभिवादन, एक ने सिर पर तान दी बंदूक बाल-बाल बचीं

Report Times

Leave a Comment