Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मस्पेशल

लोक देवता सत्ता दादा के मेले में उमड़े श्रद्धालु : ऊंट – घोड़ी के डांस ने किया अचंभित

REPORT TIMES

चिड़ावा। लोक देवता सत्ता दादा के मेले में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े और दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया और मनौती मांगी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने परम्परा अनुसार मन्नत के लिए यहां झाड़ू भी निकाली और झाड़ू चढ़ाई। वहीं मंदिर परिसर और बाहर मेले का आयोजन किया गया। मेले में लोगों ने जमकर खरीददारी की।

वहीं झूलों का भी बच्चों ने आनंद उठाया। इधर स्कूल मैदान में ऊंट और घोड़ी नृत्य प्रतियोगिता हुई। जिसमें काफी दूर – दूर से आई घोड़ियों और ऊंटों ने अद्भुत नृत्य प्रस्तुति दी। जिसे देखकर लोग दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर हो गए। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related posts

राजस्थान में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) भर्ती परीक्षा मामले में एफआईआर दर्ज, बड़ा खुलासा

Report Times

पहले हफ्ते में कर लें ये उपाय, पूरे साल घर में होगा लाभ ही लाभ

Report Times

जल्द ही सत्र शुरू होगा इन बीएससी नर्सिंग कॉलेजों में: विभागीय प्रमोशन से लेंगे 7 नए नर्सिंग कॉलेजों की फैकल्टी, अब तक RPSC करती थी भर्ती

Report Times

Leave a Comment