Report Times
latestOtherखेलटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेश

पाकिस्तान के खिलाफ क्या हिट होंगे रोहित शर्मा, राहुल और विराट कोहली? पूर्व क्रिकेटर ने की भविष्यवाणी

REPORT TIMES

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा अपनी बेस्ट फॉर्म में नहीं हैं, केएल राहुल ने इस साल फरवरी के बाद से महज तीन इंटरनेशनल मैच खेले हैं और विराट कोहली की खराब फॉर्म तो पहले से ही चर्चा का विषय बनी हुई है, ऐसे में एशिया कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर कितना भरोसेमंद साबित होता है इसको लेकर बहस होना लाजमी है। टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज सबा करीम ने टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर को लेकर अपना प्रिडिक्शन दिया है। भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 28 अगस्त को दुबई में खेला जाना है।

स्पोर्ट्स 18 पर सबा करीम ने कहा, ‘मेरे टॉप ऑर्डर में कप्तान रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली हैं और मुझे लगता है कि पाकिस्तान जैसी टीम के खिलाफ एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में टीम इंडिया का यह अनुभवी टॉप ऑर्डर बढ़िया प्रदर्शन करेगा। मैं समझता हूं कि विराट कोहली अपनी फॉर्म को लेकर संघर्ष करते नजर आए हैं, केएल राहुल अपने खाते में कुछ रन जरूर जोड़ना चाहेंगे। लेकिन मुझे लगता है कि विराट और केएल राहुल अगर दो-तीन दिन बढ़िया प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लेते हैं, तो वे टीम इंडिया के लिए एकदम सही समय पर फॉर्म में वापसी करेंगे।’

सबा करीम ने साथ ही बताया कि उनके प्लेइंग XI में ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक में से एक ही खिलाड़ी शामिल होगा। उन्होंने कहा, ‘खैर, मैं अपने प्लेइंग XI में एक ही विकेटकीपर बल्लेबाज शामिल कर सकता हूं क्योंकि मैं केएल राहुल औ विराट कोहली को चुन रहा हूं। मेरे पास दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत में किसी एक को चुनने का ही चांस है और मैं पंत के साथ जाऊंगा क्योंकि वह टीम इंडिया के लिए एक्स फैक्टर हैं।’

Related posts

राजस्थान: डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने आंगनबाड़ियों को दिया बड़ा तोहफा, राजस्थान की 365 सामान्य आंगनबाड़ियां बनेंगी आदर्श आंगनबाड़ी

Report Times

निर्दलीय विधायक अशोक कोठारी बीजेपी मेंबर बने: नेता प्रतिपक्ष ने विधानसभा स्पीकर को चिट्ठी लिखकर विधायकी खत्म करने की मांग की

Report Times

भाई-बहन के साथ मेले में गई लड़की हुई किडनैप: पानी पूरी खाने की कहकर गई थी; 8 दिन बाद भी सुराग नहीं

Report Times

Leave a Comment