Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिसुलताना

प्रधानमंत्री को लेकर प्रधान इंद्रा डूडी का विवादित बयान, कहा – यदि देश में आज हिंदुओं जितनी संख्या मुसलमानों की होती तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिन में सात बार नमाज पढ़ते

REPORT TIMES

चिड़ावा। पंचायत समिति की प्रधान इंदिरा डूडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने सुलताना में हुए परिवहन मंत्री बृजेंद्र ओला के नागरिक अभिनंदन समारोह में कहा कि यदि देश में आज हिंदुओं जितनी संख्या मुसलमानों की होती तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिन में सात बार नमाज पढ़ते। उनका इशारा मुसलमानों को डराकर राजनीति करने की तरफ था। उन्होंने कहा कि मुसलमान भाई दिन में पांच बार नमाज पढ़ते हैं, लेकिन हिंदुओं जितनी संख्या उनकी होती तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिन में सात बार नमाज पढ़ते।

प्रधान डूडी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार हिंदू-मुस्लिमों को लड़ाने का काम कर रही है। राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए मोदी सरकार यह गलत काम कर रही है। प्रधान इंद्र डूडी ने कहा कि देश में आज तक हिंदू मुस्लिम एक दूसरे के त्योहार साथ मनाते आए हैं। दोनों एक दूसरे के त्योहारों में शामिल होते रहे हैं। आज नरेंद्र मोदी सरकार उन्हीं के बीच में झगड़ा करवा कर राजनीतिक रोटियां सेंक रही हैं। उन्होंने कहा कि देश को जीवित रखना है और भाईचारा बनाए रखना है तो कांग्रेस को मजबूत करना होगा। हाथ के निशान को भूले नहीं। ऐसा हुआ तो देश में बड़ी दिक्कत आ जाएगी।

Related posts

CardLess Cash Withdrawal: बगैर डेबिट कार्ड एटीएम से निकलेगा पैसा, मोबाइल से ऐसे होगा सारा काम

Report Times

अरविंद केजरीवाल से मिले एमके स्टालिन, 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर क्या हुई बात?

Report Times

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया कार्यकारणी में विस्तार, कनक बाईसा बनी कॉलेज इकाई उपाध्यक्ष

Report Times

Leave a Comment