Report Times
latestOtherखेलटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशस्पेशल

सुपर-4 में जगह बनाने उतरेगी टीम इंडिया, हॉन्ग कॉन्ग से होगी भिड़ंत; 7 बजे होगा टॉस

REPORT TIMES

पहले मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप के दूसरे और आखिरी लीग मैच में बुधवार को हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ टीम संयोजन में बदलाव कर सकती है। केएल राहुल जैसे बल्लेबाजों के लिए यह लय में लौटने का सुनहरा मौका भी होगा। रोहित शर्मा की टीम के लिए ग्रुप ए का यह मैच नेट अभ्यास से अधिक नहीं होगा, क्योंकि हांगकांग की टीम में भारत और पाकिस्तान मूल के ही खिलाड़ी हैं, जो इन दोनों देशों की प्रथम श्रेणी टीमों में भी शायद जगह नहीं बना पाते। भारत ने पहले मैच में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था। अफगानिस्तान पहले ही सुपर-4 के लिए क्वालीफाई कर चुका है, जबकि भारत एकमात्र ऐसी टीम है, जिसने एक मैच जीता है। पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका का जीत का खाता नहीं खुला है।

 हॉन्ग कॉन्ग के कप्तान निजाकत खान 2022 में अंतरराष्ट्रीय टी20 में तीन अर्द्धशतक जड़ चुके हैं। निजाकत ने एशिया कप 2018 के भारत बनाम हांग कांग मैच में भी 92 रनों की दमदार पारी खेली थी, जहां उनकी टीम भारत पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने से सिर्फ 26 रन से दूर रह गई थी। हॉन्ग कॉन्ग के कप्तान इस बार खेल के सबसे छोटे प्रारूप में भारत के लिए संकट पैदा कर सकते हैं।

हांगकांग ने क्वालीफायर में अपने तीनों मैच जीते और वह छह अंक लेकर तालिका में शीर्ष पर रहा। उसने तीसरी बार एशिया कप में जगह बनाई है। इससे पहले वह 2008, 2018 में भी इस प्रतियोगिता का हिस्सा था। यूएई में 27 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप में हांगकांग 31 अगस्त को भारत और दो सितंबर को पाकिस्तान का सामना करेगा।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

टीम इंडिया – रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, दिनेश कार्तिक/ऋषभ पंत (विकेटकीपर), भुवनेश्वर कुमार, अवेश खान/आर। अश्विन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह

हॉन्ग कॉन्ग- निजाकत खान (कप्तान), यासिम मुर्तजा, बाबर हयात, किनचित शाह, एजाज खान, स्कॉट मैककेनी (विकेटकीपर), जीशान अली, हारून अरशद, एहसान खान, मोहम्मद गजानफर, आयुष शुक्ला

भारत और हांग कांग जब 2008 में पहली बार एशिया कप के एकदिवसीय प्रारूप में आमने-सामने आये थे तब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 374 रन बनाये थे, और इसके बाद हांग कांग को मात्र 118 रन पर ऑलआउट कर दिया था। अब दोनों देश एशिया कप 2022 में पहली बार टी20 प्रारूप में मुकाबला करेंगे।

Related posts

गवर्नमेंट महंगाई के मुद्दे पर चर्चा कराने से भाग खड़ी हुई :अधीर रंजन चौधरी

Report Times

चिड़ावा : अरड़ावतिया कॉलोनी में गलत नाला निर्माण की शिकायत

Report Times

जन सुनवाई के दौरान एक्शन में सीएम भजनलाल, लापरवाह कार्मिक के खिलाफ कार्रवाई और पेंशन रोकने का आदेश

Report Times

Leave a Comment