Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजनीतिविदेश

सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो का इटली में निधन, कल हुआ अंतिम संस्कार

REPORT TIMES

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो का निधन हो गया है। उनका इटली में शनिवार 27 अगस्त को निधन हो गया था और मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया। फिलहाल सोनिया गांधी भी विदेश में हैं। कांग्रेस के सीनियर नेता जयराम रमेश ने भी सोनिया गांधी की मां के निधन की पुष्टि की है। उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। सोनिया गांधी 24 अगस्त को ही देश से बाहर अपने इलाज के लिए गई थीं। उनके साथ प्रियंका गांधी और राहुल गांधी भी गए थे।

जयराम रमेश ने बताया था कि सोनिया गांधी इलाज के लिए विदेश गई हैं और इस दौरान राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी भी उनके साथ रहेंगे। यही नहीं जयराम रमेश ने बताया था कि इस दौरान वह अपनी बीमार मां का हाल जानने के लिए भी जाएंगी और उसके बाद ही दिल्ली लौटेंगी। इसका अर्थ है कि मां के निधन से पहले शायद सोनिया गांधी ने उनसे मुलाकात की थी और उनका हालचाल जाना था। हालांकि अब तक सोनिया गांधी की मां की मौत और उनके अंतिम संस्कार के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

Related posts

26 जनवरी पर होगा उपखंड स्तरीय कार्यक्रम : विभागवार जिम्मेदारियां सौंपी

Report Times

रैवासा धाम में गूंजा ‘हिंदू राष्ट्र’ का जयघोष, मोहन भागवत ने कहा- भारत ही पूरे विश्व को धर्म देगा

Report Times

बीजेपी के सबसे बड़े नेता पीएम ‘मोदी’ पर सीधा प्रहार, कांग्रेस की बदली सोच के पीछे क्या है रणनीति?

Report Times

Leave a Comment