Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंलेखस्पेशल

चिड़ावा के अनिल अनमोल होंगे राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित : शिक्षा में नवाचार, एक प्रवेश एक पौधा अभियान खूब सराहा गया

REPORT TIMES

चिड़ावा। निवासी शिक्षक कवि अनिल शर्मा ‘अनमोल’ का राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान के लिए चयन हुआ है। सूरजगढ़ के श्री कृष्ण परिषद राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत अनिल को ये सम्मान 5 सितम्बर को राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला सम्मानित करेंगे।

शिक्षा में नवाचार के लिए पुरस्कार

अनिल अनमोल को ये पुरस्कार शिक्षा में उनके द्वारा किए गए नवाचार और अन्य शैक्षिक गतिविधियों का बढ़ावा देने व भामाशाहों के माध्यम से स्कूल के भौतिक विकास में सहयोग तथा बेहतरीन परीक्षा परिणाम देने के लिए दिया जा रहा है।

शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्य

अनिल अनमोल प्रतिवर्ष स्कूल में बच्चों को ड्रेस व स्वेटर वितरण, मिडिल विंग में रंग रोगन, शौचालय निर्माण, शैक्षिक चित्रकारी, इंटरलॉक कार्य करवाया। प्रतिवर्ष स्टेशनरी, शूज, शॉक्स का वितरण किया। स्कूल में स्टेशनरी बैंक की स्थापना करवाई, इन्वर्टर, बैटरी, ग्रीन बोर्ड, बड़ी दरिया, इलेक्ट्रिक बेल, सेनेटाइजर स्टैंड, आलमारी, कम्प्यूटर सेट, कुर्सियां और पंखे की व्यवस्था करवाई। वहीं इनके द्वारा शुरू किया गया एक प्रवेश एक पौधा अभियान राज्य स्तर पर चर्चा में रहा। इसके तहत नव प्रवेशित बच्चे को पौधा भेंट कर उसे पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा गया। मां की पुण्यतिथि पर स्कूल में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन भी करवाया।

साहित्य से रहा है जुड़ाव –

शिक्षक अनिल के ताऊ जी रामवतार शर्मा भी राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षक सम्मान से सम्मानित हो चुके। उन्हें ही वे अपना प्रेरणास्रोत मानते हैं। साहित्य से शुरु से ही अनिल अका जुड़ाव रहा। वे कवि सम्मेलनों में अनिल अनमोल नाम से काव्य पाठ भी करते हैं। उनकी दो पुस्तकें सागर के अनमोल मोती और भूले बिसरे खेल प्रकाशित हो चुकी हैं। अनिल के राज्य स्तरीय सम्मान के लिए चयनित होने पर स्कूल परिसर में भी खुशी मनाई गई और अनिल का मुंह मीठा करवाकर उन्हें स्टाफ ने शुभकामनाएं दी।

Related posts

सांवलिया सेठ में श्रद्धालुओं पर बरसी लाठियां, सुरक्षाकर्मियों की पिटाई के बाद भक्त का हाथ टूटा

Report Times

जसप्रीत बुमराह क्या संजू सैमसन को बाहर कर सकते हैं? टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन क्या होगी?

Report Times

Balaji temple : भागिनिया जोहड़ के बालाजी मंदिर में भंडारा : भंडारे में उमड़ी श्रद्धा

Report Times

Leave a Comment