Report Times
latestOtherउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ताजा खबरेंहादसा

लखनऊ लेवाना होटल अग्निकांड में सिविल अस्पताल में भर्ती कराए घायलों ने अपना दर्द बयां किया। घायलों ने बताया कि कैसा था मंजर।

REPORT TIMES

राजधानी लखनऊ के लेवाना होटल अग्निकांड में रेस्क्यू कर सिविल अस्पताल ला गए लोगों ने बताया कि सामने मौत थी। आग लगने के बाद कमरे का दरवाजा नहीं खुल रहा था। कमरे में धुआं भर चुका था। यदि शीशा तोड़कर बालकनी के रास्ते दमकल कर्मी समय पर न पहुंचते तो जान बचनी मुश्किल थी। वहीं, दिन में 11:50 तक 15 दमकल वाहन मौके पर आग पर काबू पाने और रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे हुए थे।

दिल्ली से आई एक महिला ने बताया कि सुबह साढ़े सात बजे के करीब कमरे में धुआं भरना शुरू हो गया। इंटरकॉम से रिसेप्शन पर मिलाया तो फोन नहीं उठा। जब दरवाजा खोल कर बाहर जाने की कोशिश की तो वह खुला ही नहीं। धुएं की वजह से सांस लेना मुश्किल हुआ जा रहा था। इस कारण सर भारी हो गया और घुटन होने लगी। इसी बीच दमकल कर्मी खिड़की के रास्ते भीतर आ गए और जान बच गई।

रास्ता बंद किया गया, पुलिस तैनात 
मदन मोहन मालवीय मार्ग पर होटल के रास्ते को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है और 15 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। आग बुझाने का प्रयास जारी है। दमकलकर्मी इस वक़्त तीसरी मंजिल पर आग बुझा रहे हैं।

शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने की सम्भवना
डीएम सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि संभावना है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी हो। पहले तल पर बैंक्वेट है। जहां ज़्यादा मरीज़ थे। 35-40 लोग यहां रहे होंगे। सिविल अस्पताल ले जाया गया है।

Related posts

बोर्ड परीक्षा के पेपर सुरक्षा के साथ थानों में भेजे:केंद्र अधीक्षकों को सौंपी गई जिम्मेदारी, शिक्षा अधिकारी की देखरेख में हुआ वितरण

Report Times

नड्डा के घर आएगी राजस्थानी बहू, जयपुर में होगी छोटे बेटे की शादी; जानें कब होगी कौन सी रस्म ?

Report Times

SMS और महात्मा गांधी अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा इंतजाम नाकाम?

Report Times

Leave a Comment