Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंपटनाबिहारराजनीति

जदयू से निष्कासित पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कसा नितीश कुमार पर तंज़ कहा “काम में मन नहीं लग रहा, बस टाइमपास कर रहे हैं

REPORT TIMES

जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार पर हमला बोला है। नीतीश के कभी चहेते रहे आरसीपी सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार को अब काम में मन नहीं लग रहा है। वो अब बस समय काट रहे हैं। इसीलिए वे कभी इधर जाते हैं तो कभी उधर, बस यहां से वहां घूमने में उनका समय बीत रहा है।

आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार जनता दरबार कर रहे हैं। लेकिन उन्होंने बिहार में 17 सालो में आज तक कोई ऐसी व्यवस्था नहीं की जिससे गांव में और थानों में हो रही समस्या का समाधान हो सके। उन्होंने नीतीश कुमार से जनता दरबार का खर्च पूछा। आरसीपी सिंह ने कहा कि अब वे व्हाइट पेपर निकालें और बताएं कि जब से जनता दरबार लग रहा है तब से आज तक कितना खर्च हुआ है। नीतीश कुमार ने महागठबंधन कर सरकार तो बना ली और आज उनके पास 7 पार्टियों का समर्थन है। अब वे टिकट बाटेंगे तब पता चलेगा कि किसका कितना समर्थन है।

आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार को उनके कामों के लिए मेडल मिले या ना मिले लेकिन एक चीज के लिए जनता इन्हें जरूर मेडल देगी- इधर से उधर आने-जाने के लिए। खुद के बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर आरसीपी सिंह ने कहा कि बस आप देखते रहिए, मैं तो संगठन का आदमी हूं। बिहार में घूमता रहता हूं। लोगों से मिलता रहता हूं और अपने साथियों से बात करता रहता हूं। हम लोग जो भी निर्णय लेंगे वो बिहार के हित में होगा उन्होंने कहा कि हमारे लिए सारे ऑप्शन खुले हुए हैं।

Related posts

JKJ ज्वैलर्स ग्रुप के ठिकानों से आयकर विभाग ने 2.35 करोड़ कैश रुपए किए बरामद, हवाला और सट्टेबाजी मामलों की पड़ताल में जूटा आयकर विभाग

Report Times

इस साल गर्मी से देश में 140 से ज़्यादा लोगों की हुई मौत, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के बाद राजस्थान में सबसे ज़्यादा लोग मारे गए

Report Times

Big meeting: NDA और इंडिया गठबधंन की बड़ी बैठक आज, सरकार बनाने या विपक्ष में बैठने पर होगा फैसला

Report Times

Leave a Comment