Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंपंचायत समितिराजनीति

पंचायत समिति में वीडीओ व कनिष्ठ सहायकों की बैठक : बीडीओ ने राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार के बारे में दी जानकारी

REPORT TIMES
चिड़ावा। चिड़ावा पंचायत समिति के सभागार में मंगलवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ रण सिंह ने की। बैठक में मौजूद एडीओ, वीडीओ और कनिष्ठ सहायकों को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार को लेकर जानकारी दी गई। बीडीओ रण सिंह ने इस पुरस्कार के लिए आवश्यक शर्तों, पात्रता और कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सभी ग्राम पंचायत स्तर पर इस पुरस्कार को हासिल करने के लिए प्रयास करने का आह्वान किया।
उन्होंने इस दौरान ग्राम पंचायतों में लम्पी बीमारी को लेकर पशुओं के इलाज के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने इस कार्य में भामाशाहों से मदद लेने और इलाज करवा गॉवंश को बचाने की अपील की। इस दौरान एडीओ ओमप्रकाश और राजेश जांगिड़ ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके इस वीडीओ सुनील कुमार, रमन धनखड़, महेंद्र स्वामी, राधेश्याम सैनी, संजय बाडेटिया, संजय, राममेहर सिंह, ओमप्रकाश धनखड़, मूलचंद सैनी, शंकरलाल, मनीष, अनिल, रणजीत, सोनिया स्वामी, सुनीता कुमारी, अनिता कुमारी, निर्मला, रजनी, सुमन, सुनीता सहित काफी वीडीओ और ग्राम सहायक मौजूद रहे।

Related posts

राजस्थान की ‘हॉकी वाली सरपंच’, अपनी 2 साल की तनख्वाह से बना डाली विमेंस टीम

Report Times

राजस्थान के लोगों के लिए क्या है IRCTC का तीर्थ यात्रा प्लान

Report Times

बेहोशी का इंजेक्शन देकर बदलवाना चाहते बयान, पुलवामा शहीद की पत्नी ने पुलिस पर लगाए आरोप

Report Times

Leave a Comment