Report Times
latestOtherगुजरातटॉप न्यूज़ताजा खबरेंस्पेशलहादसा

गुजरात के अहमदाबाद में निर्माणाधीन इमारत की लिफ्ट गिरी, 7 लोगों की मौत

REPORT TIMES

गुजरात में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की लिफ्ट गिर गई है। इस हादसे में  7 लोगों के मौत की खबर सामने आ रही हैै। हादसा अहमदाबाद में हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की लिफ्ट अचानक गिर पड़ी। जिस वक्त लिफ्ट गिरी उस वक्त वहां 8 लोग खड़े थे। इनमें से 7 लोगों की मौत हो गई है। एक युवक घायल है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। निर्मणाधीन बिल्डिंग की यह लिफ्ट टूट कर कैसे गिरी? अभी इसके बारे में विशेष जानकारी नहीं मिल सकी है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद वहां अफरातफरी की स्थिति हो गई। 7 लोगों के मौत की खबर है और एक व्यक्ति जो इस हादसे में घायल हुआ है उसका इलाज जारी है।

घटना को लेकर कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि अहमदाबाद में विश्वविद्यालय के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां अचानक सातवीं मंजिल से लिफ्ट टूट गई, जिसमें 7 मजदूरों की मौत हो गई और 1 की हालत गंभीर है। हादसा उस वक्त हुआ जब एस्पायर-2 नाम के भवन का निर्माण कार्य चल रहा था। चीफ फायर ऑफिसर, जयेश खाडिया ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अहमदाबाद में लिफ्ट गिरने की घटना में 7 मजदूरों की मौत हो गई है।

न्यूज चैनलों पर घटना की कुछ तस्वीरें दिखाई गई हैं। इसमें नजर आ रहा है कि मृतकों के शव को घटनास्थल से ले जाया जा रहा है। वहां कुछ लोग राहत कार्य करते नजर आ रहे हैं। इधर इस हादसे के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। घायल का इलाज सोला सिविल अस्पताल में चल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे में मरने वाले सभी लोग पंचमहल जिले के घोघंबा के रहने वाले थे।

Related posts

भाजपा में प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव में क्यों हो रही देरी? 15 जनवरी थी डेडलाइन

Report Times

सोनाली की मौत मामले में सीबीआई जांच की करेंगे मांग, बोला फोगाट परिवार

Report Times

सेप्टिक टैंक में मजदूरों की मौत, मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, कलेक्टर, CP और कंपनी मालिक को भेजा नोटिस

Report Times

Leave a Comment